एक्सप्लोरर

बीकानेर लैंड डील: वाड्रा बोले- चुनाव से 2 दिन पहले मेरे वकीलों को कोर्ट में पेशी के लिए मजबूर किया जा रहा है

30 नवंबर को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा का समन भेजा था. आरोप है कि वाड्रा को जमीन खरीदने के लिए कर्ज देने वाली कंपनी को आयकर समाधान आयोग से कर में बड़ी राहत मिली थी.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2012 के कोलायत जमीन सौदे की चल रही जांच के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को फिर समन भेजा है. जिसे लेकर राजनीति गरमाई हुई है. वाड्रा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले मेरे वकीलों को जयपुर कोर्ट में पेशी के लिए मजबूर किया जा रहा है.

उन्होंने एक बयान जारी किया है. जिसमें लिखा है, ''राजनीति से प्रेरित मामला है. सरकार के विभाग मुझे बदनाम करने में जुटे हैं. मेरे वकील को दवाब के तहत आज फिर जयपुर में पेश होना है. मुझसे वही दस्तावेज फिर मांगे जा रहे हैं जो पहले दे चुके हैं. राजस्थान चुनाव के दो दिन पहले परेशान किया जा रहा है. सच सामने आएगा.''

30 नवंबर को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था. आरोप है कि वाड्रा को जमीन खरीदने के लिए कर्ज देने वाली कंपनी को आयकर समाधान आयोग से कर में बड़ी राहत मिली थी. बीकानेर में वाड्रा की कंपनियों की संलिप्तता वाले विवादित जमीन लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आयकर समाधान आयोग से भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े मामले की प्रक्रिया का ब्यौरा मांगा है, जिसने एक कंपनी को वाड्रा की कंपनी की जमीन सात गुने महंगे दर पर अधिग्रहण करने के लिए कर्ज दिया था.

जमीन घोटाला मामले में रॉबर्ट वाड्रा को करोड़ों का कमीशन मिलाः अमित शाह

ईडी राजस्थान के बीकानेर की सीमा पर कोलायत इलाके में कथित जमीन खरीद घोटाले की जांज कर रही है. ईडी के अधिकारी के अनुसार, स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 69.55 हेक्टेयर जमीन 72 लाख रुपये में खरीदकर उसे अलेगेनी फिनलीज को 5.15 करोड़ रुपये में बेचा था जिसमें उसे 4.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. धोखाधड़ी के आरोप में राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज मामले में संज्ञान लेते हुए एजेंसी ने धनशोधन कानून के तहत 2015 में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget