एक्सप्लोरर

J&K के अरवानी में मुठभेड़ की जगह से लश्कर के खूंखार आतंकी मट्टू सहित 3 के शव बरामद

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के अरवानी गांव में आज मुठभेड़ स्थल से लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकवादी जुनैद अहमद मट्टू और दो अन्य के शव बरामद हुए. 24 साल के मट्टू उर्फ जाना के अलावा 18 साल के आदिल मुश्ताक मीर उर्फ नाना और 20 साल के नासिर अहमद वानी के शव मिले हैं. तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के सदस्य थे. J&K: अनंतनाग आतंकी हमले में SHO सहित पुलिस के 6 जवान शहीद, श्रीनगर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू मट्टू कुलगाम के खुदवानी गांव का निवासी था. वह जून 2015 में आतंकवादी बना था. लश्कर में उसका कद काफी तेजी से उंचा हुआ. उसने पिछले साल जून में अनंतनाग के एक बस अड्डे पर दिन दिहाड़े दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे दक्षिण कश्मीर का कमांडर नियुक्त किया गया. J&K: अनंतनाग में राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला, आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी मीर पंपोर के फ्रासबल क्षेत्र का निवासी था और वानी शोपियां जिले के हेफ श्रेमल का रहने वाला था. दोनों हिज्बुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी की पिछले साल मौत के बाद आतंकवादी बने थे. पुलिस ने तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के बाद कल सुबह आठ बजे अरवानी गांव के मलिक मोहल्ला में एक घर की घेरेबंदी की. आतंकवादियों के साथ पहली बार मुठभेड़ पूर्वाहन 10 बजे हुई जिसके बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया. गोलीबारी दोपहर बाद में रक गई लेकिन दो घरों में आग लग गई. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मलबे में तलाश अभियान शुरू किया. इससे पहले पुलिस एवं सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया. पुलिस ने बताया कि भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया. उन्होंने बताया कि भीड़ लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी मट्टू को बचाना चाहती थी. कल हुई मुठभेड़ में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई. तलाश अभियान उस समय बाधित हो गया था जब एक अधिकारी फिरोज अहमद डार समेत छह पुलिसकर्मी मुठभेड़ स्थल से 20 किलोमीटर दक्षिण में अचबल इलाके में आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए. मट्टू और दो अन्य की मौत के बाद लश्कर ए तैयबा ने बदले की कार्वाई करते हुए यह कदम उठाया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget