एक्सप्लोरर

बिहार: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर VIP पार्टी ने दिया फॉर्मूला, तेजस्वी के सामने रखी ये शर्त

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 25 से 30 सीट हर हाल में चाहिए और साथ ही डिप्टी सीएम का पद भी.

पटना: महागठबंधन में बने रहने के लिए विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP पार्टी ने अपनी शर्त बता दी है. वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आरजेडी नेता और सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव को अपनी मंशा बता दी है. मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में उनकी पार्टी को 25 से 30 सीट हर हाल में चाहिए और साथ ही डिप्टी सीएम का पद भी. मुकेश सहनी ने तेजस्वी से इन दोनों डिमांड के पीछे अपनी राजनीतिक मजबूरी और ज़रूरत को बताया.

मुकेश सहनी का कहना है कि इस साल हुए उप चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट पर वीआईपी के उम्मीदवार को 25 हज़ार मत मिले थे, जिससे जेडीयू के प्रत्याशी की हार हो गई थी. सहनी का दावा है कि अगर वह 243 सीट पर लड़ गए तो किसी भी गठबंधन की जीत हार का कारण बन सकते हैं. दूसरी तरफ मुकेश सहनी का दावा है कि उनके समर्थक अति पिछड़ा समाज है. खासकर सहनी, बिंद ,मल्लाह , नोनिया जैसी उप जातियां उनके साथ हैं. ऐसे में उन्हें डिप्टी सीएम का पद मिलने की बात सामने रखी जाएगी तो उनके समर्थक महागठबन्धन को एक मुश्त वोट करेंगे.

मुकेश सहनी का मानना है कि जैसे आरजेडी को यादव और मुस्लिम समीकरण का समर्थन मिलता रहा है, वैसे ही उनकी पार्टी के साथ रहने पर अति पिछड़ी जातियों का भरोसा जागेगा. सहनी का मानना है कि महागठबंधन में विधान सभा की कुल 243 सीटों में से आरजेडी को आधी सीटों यानी 122 सीटों पर लड़ना चाहिए जबकि 121 सीट गठबंधन के बाकी दलों के लिए छोड़ देना चाहिए.

उन्होंने अपनी पार्टी के लिए 25 से 30 सीट की मांग की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 50 से 55 सीट मिलनी चाहिए जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी 25 से 30 सीटें दी जानी चाहिए. पहली बार लेफ्ट की सभी पार्टियां एक साथ होकर महागठबंधन में शामिल होंगी. इसलिए उन्हें भी 25 से 30 सीटें मिलनी चाहिए.

दिलचस्प बात यह है कि सहनी यह फॉर्मूला तेजस्वी यादव को भी बता चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के महागठबंधन से बाहर हो जाने की बड़ी वजह 10 सीट से ज़्यादा नहीं मिलना था. सूत्रों का कहना है कि मुकेश सहनी बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के संपर्क में भी हैं. सूत्रों का कहना है कि अगर महागठंबधन में उनकी बातों को नज़रअंदाज़ किया गया तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

कोरोना से ठीक हो जाने के बाद शरीर में कब तक रहती है एंटीबॉडी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget