एक्सप्लोरर

शत्रुघन सिन्हा बोले, ‘राजनीतिक हार की खीज उतारने के लिए उनके खिलाफ बोल रहे हैं सुशील मोदी’

नई दिल्ली: पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ‘नकारात्मक राजनीति’ वाले ट्वीट से घमासान मचा हुआ है. इस बयान के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के बीच ट्वीटर वॉर छिड़ा हुआ है. अब शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी को एक बार फिर निशाने पर लिया है और कहा है कि सुशील मोदी राजनीतिक हार की खीज उतारने के लिए उनके खिलाफ बोल रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीटर पर लिखा है, ‘’एक वरिष्ठ साथी जो लंबे समय से राजनीति में साथ रहे हैं, उनसे इस कदर उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ दें.’’

   

शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी पर बिना उनका नाम लिए हमला बोला है. सिन्हा ने लिखा है, ‘’ आपकी अपनी निराशा, राजनीति में गुम हो रही आपकी अपनी शख्सियत,आपको परेशान किये हुए है. लेकिन, ऐसा बयान देने के लिए यह कोई जस्टिफिकेशन नहीं है कि आप अपनी परेशानी की आड़ में दूसरों पर कीचड़ उछाले.’’

   शत्रु ने आगे लिखा है, ‘’मुझे आज पार्टी से निकालने की बात की जा रही है, मैं पूछता हूं किस हैसियत से मुझे पार्टी से निकालने की बात कही जा रही है. शत्रु ने भोला बाबू के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया है, ‘’भोला बाबू ने सही सवाल उठाया है कि आखिर किस हैसियत से शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से निकाले जाने की बात की जा रही है.’’   क्या है मामला दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर उन लोगों पर निशाना साधा था, जो बिना सबूत पेश किए एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में लालू यादव, अरविंद केजरीवाल और सुशील मोदी के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘’आप लोगों ने नकारात्मक राजनीति को चरम पर पहुंचा दिया है, अब बस कीजिए.’’ शत्रुघ्न के इस ट्वीट के जवाब में सुशील कुमार मोदी ने शत्रुघ्न को गद्दार बताते हुए उनपर निशाना साधा था. सुशील मोदी ने कहा है, ‘’ये ज़रूरी नही शख़्स जो मशहूर है उस पर ऐतबार किया जाए, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाए.’’  एक अन्य ट्वीट में तो सुशील मोदी ने उनका नाम भी ले लिया था. मोदी ने ट्वीट किया था, ‘’जिस लालू की बेनामी संपत्ति के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के ‘ शत्रु’ कूद पड़े.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget