एक्सप्लोरर

छठ पूजा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजस्वी ने सुशील मोदी को दी ये चुनौती

बिहार में छठपूजा से पहले बिहार में ट्विटर वॉर शुरू हो गई है. सुशील मोदी के ट्वीट के जवाब में पूर्व डिप्टी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी जवाबी हमला बोला है.

नई दिल्ली: आज से आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हुई है. इस बीच बिहार में छठ पूजा को लेकर भी शुरू हो गई है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज एक ट्वीट किया जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू परिवार पर तंज कसा तो जवाब में तेजस्वी यादव ने उन्हें चुनौती दे डाली.

सुशील मोदी ने लिखा- दुविधा में हैं राबड़ी देवी सुशील मोदी ने ट्विट किया, ''करोड़ों रुपयों के मॉल, मिट्टी और जमीन घोटाले में फसने पर जिनके बेटों ने तंत्र मंत्र और वास्तु दोष निवारण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिया उनकी माता श्री राबड़ी देवी अब संकट से मुक्ति के लिए छठ करने की दुविधा में हैं.'' सुशील मोदी ने आगे लिखा, ''पाप की कमाई से कोई भी पूजा कभी सफल नहीं होती.''

  ट्विटर पर सुशील मोदी को भड़के तेजस्वी 21 अक्टूबर को किए इस ट्वीट का जवाब तेजस्वी यादव ने आज दिया. सुशील मोदी पर जोरदार जवाबी हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने लगातार कई ट्वीट किए. तेजस्वी यादव ने लिखा, ''छठ मैया पर आपकी गिरी हुई टिप्पणी आपके छिछोरापन, छठ मैया के प्रति आपकी घोर घृणा, अपमान और ओछी मानसिकता का परिचायक है.''   अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''छठ माई पर ज़्यादा पटर-पटर कर रहे हो, पहले ये बताओ आपकी धर्मपत्नी "Mrs Jessie George" छठ पूजा करती है या नहीं? बिहारी छठ मैया का अपमान सहन नहीं करेंगे. समझें''   तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, ''कुछ वर्षों पूर्व दूसरे प्रदेश से आकर बिहार में डेरा ज़माने वाले अप्रवासी ठेठ बिहारीयों को छठमैया पर ज्ञान पेल रहे हैं. शर्म है कि इनको आती नहीं?''   मर्द हो तो चुनौती स्वीकार करो- तेजस्वी आखिरी ट्वीट में तेजस्वी यादव ने सीधे सीधे सुशील मोदी को चुनौती दी है. उन्होंने लिखा, ''सुनो. मर्द हो और धर्मी भी हो तो चुनौती स्वीकार करो. गंगा माता में एक तरफ़ मेरी माँ व्रती रखकर छठ पूजा करेगी और उनके बग़ल में आपकी धर्मपत्नी "जेसी जॉर्ज". देखते है कौन कितना लंबे समय तक और कितनी कठिन पूजा कर सकतीं है? औक़ात पता चल जाएगी?"  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget