एक्सप्लोरर

Bihar Results: रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, क्या नीतीश अब भी सीएम बनेंगे, मोदी अपना चुनावी वादा निभाएंगे?

सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और पांच घंटे बाद भी बिहार का सियासी मैच पूरे रोमांच पर बना हुआ है. शुरुआती रुझानों जहां महागठबंधन चल रहा था वहीं एनडीए ने भी समय के साथ साथ पूरे रुझान को पलट दिया.

नई दिल्ली: बिहार में वोटों की गिनती शुरू करीब पांच घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. इन पांच घंटो में एनडीए और महागठबंधन के बीच जमकर उठा पटक देखने को मिली है. शुरुआती एक घंटे में जहां महागठबंधन की बढ़त थी तो उसके बाद एनडीए ने करवट बदली और रुझानों में बहुमत हासिल किया.

क्या कहता बिहार चुनाव का रुझान दोपहर 01.16 बजे के रुझानों के मुताबिक एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार चुका है. एनडीए के खाते में 127 सीटें जाती नजर आ रही हैं वहीं महागठबंधन 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी भी एक सीट पर आगे चल रही है, 9 पर निर्दलीय आगे हैं. बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है.

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है रुझन के मुताबिक बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. एनडीए में पार्टी के हिसाब से सीटों की बात करें तो बीजेपी 72, जेडीयू 49, वीआईपी पांच सीटों पर आगे चल रही है. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी का एक सीट पर आगे चल रही है. रुझानों के मुताबिक बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. यूपीए की बात करें तो आरजेडी 62, कांग्रेस 21 और लेफ्ट 19 सीटों पर आगे चल रहा है.

क्या नीतीश छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी, या मोदी निभाएंगे वादा? बीजेपी के बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आने के साथ ही नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सवाल उठ रहा है कि बीजेपी से कम सीटें आने और अपने पिछले प्रदर्शन से भी नीचे जाने पर क्या नीतीश नैतिक आधार पर कुर्सी थोड़ देंगे. इसके साथ बीजेपी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि बीजेपी ज्यादा सीट आने पर कोई विकल्प देखेगी या फिर प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया है उसे निभाया जाएगा.

सीएम की कुर्सी को लेकर एबीपी न्यूज़ ने जेडीयू के नेता केसी त्यागी से बात की. केसी त्यागी ने कहा कि हां, नीतीश मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि यह एक पार्टी का नहीं गठबंधन का फैसला है. राजनीतिक एक्सपर्ट नहीं तय कर सकते कि बिहार में क्या होगा. बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच जो तय हुआ है वहीं होगा. क्या नीतीश सीएम ना बनकर प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष को झूठा साबित कर दें.

बिहार में लगातार चल रहा आगे पीछे का खेल? बिहार के नतीजों को देखकर चुनावी एक्सपर्ट भी हैरान हैं. शुरुआती रुझान में जब पोस्टल बैलट खुल रहे थे तब महागठबंधन को बढ़त दिख रही थी. उस वक्त कहा जा रहा था कि अगर अभी यह हाल है तो आगे जाकर यह नंबर बीजेपी और जेडीयू के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

गिनती के शुरुआती एक घंटे में महागठबंधन ने बढ़त बना कर रखी थी. एनडीए ने जब 100 का आंकड़ा भी पार नहीं किया था उस वक्त महागठबंधन को बहुमत मिल चुका था. लेकिन धीरे धीरे जैसे ईवीएम खुलने शुरू हुए तब एनडीए का पड़ला भारी होना शुरू हो गया.

एनडीए के माथे पर अभी भी चिंता क्यों? रुझानों में बढ़ते के बाद भी एनडीए के खेमे में पूरी तरह खुशी नजर नहीं आ रही है. इसके पीछे का कारण बिहार की वो 70 सीटें जिन पर जीत हार का अंतर बेहद कम है. इनमें से भी 40 से ज्याजा सीटें हैं जहां एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच वोटों का अंतर हजार से भी कम है.

इसके साथ ही अभी लगभग 50 लाख वोटों की ही गिनती हुई है, जबकि बिहार में इस बार करीब चार करोड़ वोट पड़े हैं. इसलिए एक्सपर्ट का भी कहना है कि रुझानों को देखकर हमें किसी परिणाम पर नहीं पहुंचना चाहिए. यही एनडीए खेमे के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2020 Results LIVE: वोटों की गिनती शुरू, जानिए नीतीश और तेजस्वी में कौन आगे MP By-Election 2020 Results Live: मध्य प्रदेश में शिवराज बचाएंगे सरकार या कमलनाथ करेंगे वापसी, वोटों की गिनती शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget