एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार को समर्थन देने पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, राष्ट्रपति शासन और बीजेपी का भी किया जिक्र

Bihar Politics: बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन खत्म हो गया. जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने ये फैसला किया है.

Bihar Political Crisis: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच आरजेडी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन कर सकती है. आरजेडी (RJD) सूत्रों के मुताबिक पार्टी नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है. विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि उनके पास 160 विधायक हैं. अगर बीजेपी (BJP) अस्थिरता पैदा करने की या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा.

इससे पहले बिहार में उभरे इस राजनीतिक संकट के बीच आज बैठकों का दौर चला. सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की. सीएम ने बैठक में बीजेपी पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनसे गठबंधन तोड़ दिया. सीएम ने कहा कि बीजेपी ने साजिश रच कर जेडीयू को कमजोर करने की कोशिश की है. जदयू के सभी सांसदों और विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि सभी उनके साथ है. 

महागठबंधन नीतीश कुमार के साथ

जेडीयू नेताओं ने कहा कि कि वे हमेशा नीतीश कुमार के साथ रहेंगे, चाहे कोई भी फैसला हो. इसके अलावा महागठबंधन की बैठक भी आयोजित की गई. इस बैठक में राजद के सभी नेताओं ने कहा कि सभी लोग तेजस्वी यादव भी उनके साथ हैं. कांग्रेस और वाम दलों ने भी कहा कि वे भी तेजस्वी यादव के फैसले का समर्थन करेंगे. 

बीजेपी ने भी की बैठक

बीजेपी ने भी पटना में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) के आवास पर बैठक की है. इस बैठक में भीखुभाई दलसानिया, रेणु देवी, मंगल पांडे, नितिन नवीन, अमरेंद्र प्रताप सिंह और सम्राट चौधरी मौजूद रहे. बीजेपी (BJP) की कोर कमेटी की बैठक आज पटना में पार्टी कार्यालय में होगी. बीजेपी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आरोपों पर कहा है कि हमने किसी को कमजोर नहीं किया, हम बस अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

बिहार में जेडीयू और बीजेपी का टूटा गठबंधन, नीतीश के घर बैठक के बाद JDU का बड़ा फैसला

abp न्यूज एक्सक्लूसिव: ललन सिंह ने कहा - बीजेपी से गठबंधन खत्म, आज ही होगा इस्तीफा और सरकार बनाने का दावा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget