एक्सप्लोरर

वो 3 घंटे जिसने बिहार की राजनीति को बदल कर रख दिया, जानें कब क्या हुआ?

शाम को पौने सात से रात पौने 10 बजे के बीच तीन घंटे ने चार साल पुरानी दुश्मनी को दोबारा दोस्ती में बदल दिया और 20 महीने पुरानी दोस्ती को दोबारा दुश्मनी में तब्दील कर दिया.

पटना:  आरजेडी और जेडीयू में झगड़ा तो कई दिनों से चल रहा था, लेकिन कल 3 घंटे के अंदर बिहार की पूरी की पूरी राजनीति की चाल ही बदल गई. जो चार साल पहले दुश्मन बने थो वो फिर दोस्त हो गए और जो डेढ़ साल पहले दोस्त बने थे वो फिर से दुश्मन बन गए.

लालू परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और खासकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों से नीतीश कुमार बेहद परेशान थे. तेजस्वी के मुद्दे पर नीतीश की ओर से कई बार सफाई मांगी गई, लेकिन न तो आरजेडी ने सफाई दी और न तेजस्वी ने इस्तीफा दिया. लेकिन बुधवार को नीतीश ने आर-पार का फैसला कर लिया था. बुधवार को आरजेडी विधायकों की बैठक में तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया गया था.

शाम 5 बजकर 30 मिनट

शाम साढ़े 5 बजे नीतीश ने अपने विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को अपना फैसला सुना दिया कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. इसके बाद नीतीश कुमार शाम 6 बजे पटना में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे राज्यपाल ने तुरंत मंजूर कर लिया.

शाम 6 बजकर 45 मिनट

नीतीश ने महागठबंधन तोड़ने के लिए लालू यादव को जिम्मेदार ठहराया. नीतीश कुमार ने कहा, ”हमने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की. हमने किसी का इस्तीफा नहीं मांगा. लालू जी और तेजस्वी यादव से मांग की जो भी आरोप लग रहे हैं उन पर सफाई दीजिए. मैंने ये बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. ऐसी परिस्थिति बन गयी कि काम करना मुश्किल हो गया. कई बार सोचने के बाद मेरा फैसला मेरे अंतरात्मा की आवाज है.”

40 मिनट बाद बाद पीएम मोदी ने दी बधाई

नीतीश के इस्तीफे के ऐलान के 40 मिनट बाद बाद पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को इस्तीफे की बधाई का ट्वीट कर दिया. पीएम मोदी ने लिखा, ‘’भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई. सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं.’’

पीएम मोदी के इस ट्वीट को समर्थन का संकेत माना गया. पीएम मोदी के ट्वीट के 10 मिनट के अंदर ही बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को समर्थन का संकेत दे दिया.

शाम 7 बजकर 50 मिनट

इस बीच लालू प्रसाद यादव शायद इस बात को भांप गए थे कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने का तय कर लिया है. शाम 7 बजकर 50 मिनट पर लालू प्रसाद यादव मीडिया के सामने आए और नीतीश कुमार पर चल रहे हत्या के केस का मुद्दा उठाकर नीतीश को ही घेर लिया.

लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘’नीतीश कुमार को मालूम है कि उनके ऊपर मर्डर का केस है. देश के एक सीएम पर इतना गंभीर आरोप है जिसका संज्ञान लिया जा चुका है. नीतीश कुमार पर 302 और 307 का मुकदमा है. यह मामला 1991 का है. 31 अगस्त 2009 को लोअर कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है. नीतीश कुमार ने अपने एमएलसी के शपथपत्र में भी इस मामले का जिक्र किया. भ्रष्टाचार से भी बड़ा मामला अत्याचार का होता है.”

इसके बाद भी लालू नीतीश पर ट्विटर वार कर रहे थे. लालू ने लिखा, ‘’बिहार के ग़रीब,वंचित और आरक्षण समर्थित वर्गों ने महागठबंधन को बीजेपी के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक बहुमत दिया था. महागठबंधन की भ्रूणहत्या की जा रही है.’’

रात 9 बजे नीतीश ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया

लालू प्रसाद यादव के बयान के करीब एक घंटे बाद रात 9 बजे नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को उनके ट्वीट के लिए धन्यवाद देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी. नीतीश ने लिखा, ‘’हमने जो निर्णय लिया उसपर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद.’’

रात 9 बजकर 45 मिनट

पीएम मोदी को धन्यवाद देने वाले इस ट्वीट को समर्थन का जवाब माना गया और फिर क्या था रात 9 बजकर 45 मिनट पर सुशील मोदी ने औपचारिक तौर पर नीतीश को समर्थन का एलान कर दिया.

सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा, ‘’बीजेपी किसी भी हाल में बिहार में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’नीतीश कुमार अपनी छवि के अनुरूप भ्रष्टाचार को लेकर नहीं झुके. बीजेपी उनके इस कदम का स्वागत करती है.’’

इसके बाद कुछ ही देर बाद बीजेपी विधायक अपने समर्थन की चिट्ठी लेकर राजभवन पहुंच गए उसके बाद सीधे नीतीश के घर जा पहुंचे. यानी शाम को पौने सात से रात पौने 10 बजे के बीच तीन घंटे ने चार साल पुरानी दुश्मनी को दोबारा दोस्ती में बदल दिया और 20 महीने पुरानी दोस्ती को दोबारा दुश्मनी में तब्दील कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget