एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब महागठबंधन के साथ बनाएंगे सरकार

Bihar Political Crisis: बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है. सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जेडीयू को कमजोर करने का आरोप लगाया है.

Nitish Kumar Resigns: बिहार में जारी सियासी संकट के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है. जदयू नेता नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा है. राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों में आम सहमति बनी कि हमें एनडीए (NDA) छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ काम करना मुश्किल हो रहा था.

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिलने के लिए निकल गए. इससे पहले नीतीश कुमार ने जदयू (JDU) के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने हमेशा अपमानित किया और जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची गई है. सीएम से कहा कि 2020 से ही उनका वर्तमान गठबंधन उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि वह एक ऐसा उदाहरण थे. सीएम ने कहा कि अगर वे अभी सतर्क नहीं हुए तो ये पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा. 

जदयू के सभी नेताओं ने किया नीतीश कुमार का समर्थन

जदयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि वह जो भी फैसला करेंगे वे हमेशा उनके साथ रहेंगे. बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, "नए रूप में नए गठबंधन के नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार को बधाई."

महागठबंधन भी नीतीश कुमार के साथ

जदयू के अलावा आज महागठबंधन की बैठक भी हुई है. इस बैठक में राजद विधायक, एमएलसी और राज्यसभा सांसदों ने पार्टी नेता तेजस्वी यादव को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया और कहा कि वे उनके साथ हैं. कांग्रेस और वाम दलों के विधायक पहले ही कह चुके हैं कि वे तेजस्वी यादव के साथ हैं. राजद सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी हर हलचल पर करीब से नजर रख रहे हैं, लेकिन सब कुछ तेजस्वी यादव कर रहे हैं. आरजेडी नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है. 

बीजेपी नेताओं ने भी की बैठक

वहीं बीजेपी (BJP) ने भी उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर अपने शीर्ष नेताओं की बैठक की है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं, हम किसी अन्य पार्टी को कमजोर नहीं करते. मैं पटना जा रहा हूं. इस मामले पर पार्टी नेतृत्व आधिकारिक बयान देगा. हमने बिहार (Bihar) के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है.  

ये भी पढ़ें- 

बिहार में जेडीयू और बीजेपी का टूटा गठबंधन, नीतीश के घर बैठक के बाद JDU का बड़ा फैसला

Explained: नीतीश ने कब-कब छोड़ा NDA का दामन और कैसे बिहार की बदल गई थी सियासी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget