एक्सप्लोरर

Bihar Phase 3 Polling LIVE Updates: बिहार में फाइनल फेज की वोटिंग खत्म, शाम छह बजे तक 54.57% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है. इस चरण में विधानसभा के स्पीकर और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों समेत 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिन 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाले हैं, उनमें से काफी सीटें उत्तर बिहार में और राज्य में गंगा नदी के उत्तर में स्थित हैं. चुनाव से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ पर.

Bihar Phase 3 Voting LIVE Updates Bihar Polling Begins Today Constituency Wise Voting Percentage Bihar Phase 3 Polling LIVE Updates: बिहार में फाइनल फेज की वोटिंग खत्म, शाम छह बजे तक 54.57% मतदान

Background

Bihar Phase 3 Polling LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है, जहां सभी निगाहे राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी है. राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीसरे और अंतिम चरण में जिन 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है वे 15 जिलों में स्थित हैं और आज होने वाले मतदान में करीब 2.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ पर.

 

इस चरण में विधानसभा के स्पीकर और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों समेत 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिन 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाले हैं, उनमें से काफी सीटें उत्तर बिहार में और राज्य में गंगा नदी के उत्तर में स्थित है. इनमें से कई सीटें कोसी-सीमांचल क्षेत्र में स्थित है, जहां एनडीए और महागठबंधन की लड़ाई में एआईएमआईएम नेता ओवैसी का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है.

 

हैदराबाद के सांसद ओवैसी की पार्टी ने मुस्लिमों की अच्छी खासी आबादी वाले इस इलाकों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं और सघन चुनाव प्रचार किया है. कोसी सीमांचल क्षेत्र पूर्व सांसद पप्पू यादव के प्रभाव का इलाका भी माना जाता है जहां यादव समुदाय की अच्छी खासी संख्या है.

 

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये पूरा जोर लगा रही है और राष्ट्रीय जनता दल के समक्ष यह साबित करने का प्रयास कर रही है कि उसे यादवों का समर्थन प्राप्त है. पूर्व के दो चरणों की तरह तीसरे और अंतिम चरण में भी चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)कई सीटों पर चुनावी मैदान मे हैं. लोजपा इस चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है और वह राजग खासतौर पर जेडीयू का खेल खराब करने की भूमिका में दिख रही है.

18:08 PM (IST)  •  07 Nov 2020

बिहार विधानसभा के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. नतीजों के लिए 10 नवंबर का इंतजार है. नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़ बिहार चुनाव का एग्जिट पोल लेकर हाजिर है. शाम साढ़े छह बजे एग्जिट पोल का पहला आंकड़ा आएगा. एबीपी न्यूज़ टीवी के साथ साथ आप सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एग्जिट पोल की कवरेज देख सकते हैं.
16:00 PM (IST)  •  07 Nov 2020

बिहार चुनाव के आखिरी दौर के सिर्फ आखिरी दो घंटे बचे है. एक घंटे बाद बिहार के तीसरे चरण के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. तीसरे चरण में 78 सीटों पर 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं वोटर. 3 बजे तक 46 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. कई दिग्गजों की साख दांव पर है. नीतीश को अपने 15 साल के कामकाज का जवाब मिलने वाला है तो लालू के जंगलराज की छवि से बाहर निकलने की छटपटाहट दिखा रहे तेजस्वी को जनता कितना पसंद करती है, ये भी साफ हो जाएगा. वोटिंग में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. कटिहार में 100 साल के बुजुर्ग ने अपने हौसले से लोकतंत्र को सलाम किया है. बुजुर्ग को चारपाई पर पोलिंग बूथ तक लाया गया. मतदान केंद्रों पर कोरोना के नियमों का भी पूरा ख्याल रखा गया.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget