एक्सप्लोरर

बिहार में SIR पर हंगामा मचाने वाली पार्टियों ने 5 दिनों में कितनी आपत्ति दर्ज कराईं? चुनाव आयोग ने बताया

Bihar SIR: चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि सभी दावे और आपत्तियां 7 दिन में निपटाई जानी चाहिए. 1 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची से कोई भी नाम बिना जांच और सुनवाई के नहीं हटाया जाएगा.

बिहार में चल रहे स्पेशल समरी रिवीजन यानी SIR 2025 के तहत चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 5 अगस्त दोपहर 3 बजे तक यानी चार दिन की अवधि में किसी भी राजनीतिक दल के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की ओर से एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई.

हालांकि, इस दौरान 2,864 मतदाताओं ने सीधे तौर पर शिकायत की कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिया गया है. इसके अलावा 14,914 नए फॉर्म-6 आवेदन मिले हैं, जो ऐसे युवाओं के हैं जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है या जल्द पूरी करने वाले हैं और पहली बार मतदाता सूची में शामिल होना चाहते हैं.

चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि सभी दावे और आपत्तियां 7 दिन में निपटाई जानी चाहिए. 1 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची से कोई भी नाम बिना जांच और सुनवाई के नहीं हटाया जाएगा. चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने BLA के माध्यम से सक्रियता दिखाएं और वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें.

इससे पहले बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी जारी है, वहीं भारत निर्वाचन आयोग मतदाताओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहा है. आयोग ने बिहार में जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची को लेकर स्पष्ट किया है कि किसी भी योग्य मतदाता को सूची से बाहर नहीं रखा जाएगा और न ही किसी अयोग्य व्यक्ति को शामिल किया जाएगा.

ECI ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जारी की है. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से इस सूची की जांच कर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अपील की है, ताकि कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई अयोग्य मतदाता शामिल न हो.ईसीआई ने बयान में कहा कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी दावा या आपत्ति नहीं दी है. चुनाव आयोग बार-बार कह रहा है कि किसी भी योग्य मतदाता को सूची से बाहर नहीं रखा जाएगा और न ही किसी अयोग्य व्यक्ति को शामिल किया जाएगा. अगर किसी को आपत्ति है तो वह 1 अगस्त को जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची में अपने दावे और आपत्ति को दर्ज करा सकता है.

ECI ने मंगलवार को बिहार के SIR से संबंधित 1 से 5 अगस्त तक का डेली बुलेटिन जारी किया है.चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 1 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची पर पहले 5 दिनों (1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 5 अगस्त दोपहर 3 बजे तक) में किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की गई है.हालांकि, पात्र मतदाताओं की सूची में शामिल करने और अयोग्य मतदाताओं को हटाने के लिए पिछले पांच दिनों में 2,864 दावे या आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा, 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले नए मतदाताओं से 14,914 'फॉर्म-6 और घोषणाएं' प्राप्त हुईं, जिनका निपटारा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget