एक्सप्लोरर

गांधी जी के दिखाए रास्ते पर काम करने की कोशिश में नीतीश, खुले में शौच से मुक्ती का संकल्प

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि उनकी सरकार 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर अग्रसर है. उन्होंने आज कहा कि उनकी सरकार पूर्णशराबबंदी और महिला सशक्तिकरण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए रास्ते पर काम करने की कोशिश कर रही है.

हम गांधी जी द्वारा चलाए उन स्कूलों को देखा है

चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह 2017-18 के उपलक्ष्य में पश्चिम चंपारण जिला के गौनाहा प्रखंड के मुरली भरहवा में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नीतीश ने कहा कि 'चंपारण सत्याग्रह के बाद गांधी जी ने इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बहुत काम किया. हम गांधी जी द्वारा चलाए उन स्कूलों को देखा है. हमें गांधी जी के विचार को जन जन तक ले जाना है.'

यह भी पढ़ें : योगी का एक्शन : लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर छापा, 'चिप' से हो रही थी तेल चोरी

अगर 10 से 15 प्रतिशत युवा भी गांधी जी के विचारधारा को अपना लेते हैं तो...

10 अप्रैल 2017 से 21 अप्रैल 2018 तक कार्यक्रम चलाया जाएगा. अगर 10 से 15 प्रतिशत युवा भी गांधी जी के विचारधारा को अपना लेते हैं तो समाज बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर पश्चिम चंपारण जिला के हर पंचायत को खुले में शौच से मुक्त बनाया जाएगा.

गांधी जी जब बेतिया आए थे तो हजारीमल धर्मशाला में ठहरे थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी जब बेतिया आए थे तो हजारीमल धर्मशाला में ठहरे थे. इस धर्मशाला को स्मारक के तौर पर विकसित करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि 'मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कालेज में एक कुआं हैं जहां गांधी जी ने स्नान किया था. उस कुआं को बचाकर रखा गया है. हमने देखा कि उस कुएं में पानी उपलब्ध नहीं होने के मद्देनजर उसकी और खुदाई की जाए.'

यह भी पढ़ें :  15 जून तक इतने पैसे नहीं दिये तो सहारा प्रमुख को जाना पड़ेगा जेल

गांधी जी के दिखाए गए रास्तों पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं

नीतीश ने कहा कि हम गांधी जी के दिखाए गए रास्तों पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी काम किया गया है. महिलाओं के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना, सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण तथा नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है.

महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका के समूह का गठन किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका के समूह का गठन किया जा रहा है. आज महिलाएं कितनी आयीं है और जीविका की दीदियां सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ रही हैं. शराबबंदी की मांग जीविका की दीदीयों द्वारा की गयी थी. उनकी मांग को हमने पिछले साल पूरा किया.

यह भी पढ़ें :  'सुकमा शहीदों' के शव पर नक्सलियों की डकैती का सच!

बिहार शराबबंदी से नशामुक्ति की ओर बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की कुरीतियों के खिलाफ हम लड़ रहे हैं. बिहार शराबबंदी से नशामुक्ति की ओर बढ़ रहा है. गत 21 जनवरी को इसके लिए मानव श्रंखला बनायी गयी थी जिसमें 4 करोड़ लोगों ने भाग लिया था. इसी तरह से समाज की अन्य कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा.

बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा

बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. कानून तो मौजूद है लोगों को जागरुक किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि मुरली भरहवा गांव में पंडित राजकुमार शुक्ल की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाएगा जहां उनकी मूर्ति भी स्थापित की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget