एक्सप्लोरर

'रामचरित मानस का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान', शिक्षा मंत्री के बयान पर मचा बवाल, जानिए किसने क्या कहा

चंद्रशेखर के बयान पर जब आरजेडी विधायक विजय मंडल से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने खुद को इससे अलग करने में अपनी भलाई समझी. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.

Chandrashekhar Singh Ramcharitmanas Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं. चर्चा में रहने की वजह है उनका एक विवादित बयान. बीते दिनों उन्होंने रामचरितमानस को 'समाज में नफरत फैलानी' वाली किताब करार दिया. इसके बाद बिहार की सियासत तेजी से गरमाई. विपक्ष में बैठी बीजेपी ने तो मंत्री पर निशाना साधा ही, बल्कि आरजेडी के नेता भी बयान को लेकर अब खुलकर अपने विचार रख रहे हैं. अभी तक के आए बयानों से ये तो साफ हो गया है कि चंद्रशेखर पर पार्टी (राजद) दो फाड़ में बंट गई है.

दरअसल, चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान को लेकर RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पार्टी नेता शिवानंद तिवारी के बीच राजद दफ्तर में ही बहस हो गई. शिवानंद तिवारी ने चंद्रशेखर के बयान को पार्टी स्टैंड के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि वो बयान से सहमत नहीं हैं और पार्टी में इस तरह का विचार कभी नहीं हुआ है.

'उस कचरे को साफ करना पड़ेगा'

दूसरी ओर, आरजेडी (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहीं न कहीं चंद्रशेखर सिंह के बयान का समर्थन किया. उनका कहना है कि बयान की निंदा नहीं हो रही है, बल्कि गंदे लोग बयान की निंदा कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि रामायण में बहुत अच्छी बातें हैं, लेकिन उसमें कचरा भी है. उस कचरे को साफ करना पड़ेगा, जो सवाल चंद्रशेखर ने उठा दिया है.

'इसी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए'

इससे पहले, चंद्रशेखर के बयान पर जब आरजेडी विधायक विजय मंडल से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने खुद को इससे अलग करने में अपनी भलाई समझी. उन्होंने यह भी कह दिया कि यह हिंदू धर्म का पवित्र ग्रंथ है और उसका वह बहुत सम्मान करते हैं. इस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.

BJP के निशाने पर चंद्रशेखर

आरजेडी में तो साफतौर पर दो फाड़ नजर आ रहा है. वहीं, विपक्षी पार्टी यानी बीजेपी (BJP) इसी मौके का पूरा फायदा उठाती हुई नजर आ रही है. गिरीराज सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय तक ने चंद्रशेखर की खूब निंदा की. गिरीराज सिंह ने कहा, ''चंद्रशेखर ने रामचरितमानस के साथ-साथ हिंदुओं का भी अपमान किया.'' वहीं, अश्विनी चौबे ने तो चंद्रशेखर को अज्ञानी मंत्री तक कह दिया. उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दें."

'भारत में श्रीराम का डीएनए है'

वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "भारत और भारत के विचारों में भगवान श्रीराम का और श्रीकृष्ण का DNA है. रामायण के प्रथम रचयिता महर्षि वाल्मीकि रहे हैं, यह उनका अपमान है, सनातन धर्म का अपमान है और करोड़ों हिंदुओं का अपमान है."

'शिक्षामंत्री जी को शिक्षा की आवश्यकता है'

कवि कुमार विश्वास, जो अब सक्रिय राजनीति से काफी दूर हैं, ने भी चंद्रशेखर सिंह को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ट्विटर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग कर लिखा, "अशिक्षित शिक्षामंत्री जी को शिक्षा की अत्यंत-अविलंब आवश्यकता है." महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भी बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा, "मैं कार्रवाई की मांग करता हूं, एक हफ्ते के अंदर उनको पद से बर्खास्त कर दिया जाए."

ये भी पढ़ें- बिहार में शिक्षा मंत्री के खिलाफ बन रहा है माहौल, क्या कार्तिकेय और सुधाकर की तरह गिरेगा RJD का तीसरा विकेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget