एक्सप्लोरर

Bihar: RSS के मुखपत्र में नीतीश कुमार सरकार को बताया गया था नाकाम, अब अग्निपथ को लेकर आमने-सामने BJP-JDU

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के मुखपत्र में नीतीश कुमार सरकार की जमकर तीखे शब्‍दों में आलोचना की गई. वहीं, अब जेडीयू के ललन सिंह ने अग्निपथ योजना पर देशभर में हो रहे हंगामें को लेकर बीजेपी को घेरा है.

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के मुखपत्र कहे जाने वाले ऑर्गनाइजर में 10 जून को नीतीश कुमार के सुशासन की धज्जियां उड़ाने वाला लेख छपा था. इस लेख में नीतीश कुमार सरकार की जमकर तीखे शब्‍दों में आलोचना की गई. वहीं, अब जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने अग्निपथ योजना पर देशभर में हो रहे हंगामें को लेकर बीजेपी को घेरा है.

RSS के मुखपत्र में लिखा गया था कि, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, कानून, रोजगार सृजन सहित तमाम मोर्चों पर नीतीश कुमार की सरकार नाकाम रही है. लेख में पिछले 17 साल के शासन का जिक्र करते हुए लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में नीतीश सरकार को पूरी तरह विफल बताया गया है. इसके समर्थन में आंकड़ों का अंबार रख दिया गया है. फिर चाहे वो शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, आर्थिक विकास का क्षेत्र हो या कानून-व्‍यवस्‍था, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट और पलायन का. विकास के तकरीबन सभी मोर्चों पर उसे कटघरे में खड़ा कर दिया गया है.

अग्निपथ योजना के लॉन्च होते ही शुरू हुआ बवाल

इस लेख को छपे कुछ समय ही बीता होगा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्‍कीम लॉन्‍च करने का ऐलान कर दिया. स्‍कीम की घोषणा होते ही देशभर में इसके विरोध में युवाओं का प्रदर्शन तेज हो गया. लगातार चार दिनों से ये प्रदर्शन बदस्‍तूर जारी हैं. इसकी सबसे ज्‍यादा तपिश बिहार में ही महसूस की गई है. राजधानी प‍टना से लेकर राज्‍य के तमाम शहरों में स्‍कीम के विरोध में जोरदार बवाल कटा है. अग्निवीर बनाने की मंशा रखकर जिन युवाओं के लिए केंद्र सरकार अग्निपथ स्‍कीम लाई थी, उन्‍होंने विरोध में ट्रेनें फूंक डालीं. बसों को जला दिया. 

ललन सिंह ने किया बीजेपी पर कड़ा वार

वहीं, अब  जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी पर कड़ा वार किया है. ललन सिंह ने कहा, बीजेपी शासित राज्यों में वहां की सरकार क्यों नहीं हंगामा कर रहे लोगों पर गोली चलवाती है? बीजेपी मरवा दे हजारों लोगों को. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गुड गवर्नेंस के लिए जाने जाते हैं. उन्हें पता है कि सरकार कैसे चलाई जाती है. ललन सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना के बाद बिहार और देश के अन्य प्रदेशों में छात्रों और नौजवानों में आक्रोश पनपा है.

उन्होंने आगे कहा, हम लोगों ने कहा कि छात्रों और नौजवानों के मन में जो आशंका है उसे दूर करिए. चार साल नौकरी करने के बाद यदि उसे हटा दिया जाए तब वह कहां जाएगा? इसलिए छात्रों के मन में अपने भविष्य को लेकर आशंका है. उन्होंने कहा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल  संजय यह बताएं कि भारतीय सेना के थल सेना, वायु सेना और नेवी में सामान्य बहाली तीन साल से बंद है और उसके पहले जिन लोगों का सिलेक्शन हो चुका था उनका मेडिकल भी नहीं हो रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है?

बीजेपी-जेडीयू के संबंधों पर दिया ललन सिंह ने ये जवाब

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि संजय जायसवाल लोगों को समझाएं जेडीयू को नहीं. जेडीयू से पूछ कर केंद्र ने अग्निपथ योजना का निर्णय नहीं लिया है, इसलिए अनर्गल बयानबाजी नहीं करना चाहिए. अनर्गल बयानबाजी से स्थिति और बिगड़ेगी. अग्निपथ और अग्निवीरों को लेकर हो रहे विरोध का बीजेपी और जेडीयू के संबंधों पर असर पड़ने के सवाल पर ललन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संबंध बीजेपी को तय करना है. वह तय करें.

यह भी पढ़ें.

Agnipath Row: अग्निपथ योजना के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता हो सकते हैं शामिल

Agnipath Scheme Protest: 'सरकार तत्काल वापिस लें अग्निपथ योजना', नेशनल कॉफ्रेंस समेत इन पार्टियों की केंद्र सरकार से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget