एक्सप्लोरर

Agnipath Row: अग्निपथ योजना के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता हो सकते हैं शामिल

Congress Satyagraha: कांग्रेस के सांसद, कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी 19 जून को सुबह 11 बजे जंतर मंतर पर शुरू होने वाले ‘सत्याग्रह’ में हिस्सा लेंगे.

Congress Satyagraha Against Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है. इस बीच कांग्रेस ने इसे लेकर प्लान तैयार किया है. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली में जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर सत्याग्रह करेगी. इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस के सांसद और नेता सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के वास्ते रविवार को जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करेंगे.

देशभर में युवा इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और कई शहरों और कस्बों से हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी 19 जून को सुबह 11 बजे जंतर मंतर पर शुरू होने वाले ‘सत्याग्रह’ में हिस्सा लेंगे. 

जंतर मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह

कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा, "यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ‘अग्निपथ’ योजना ने हमारे देश के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है और वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रकट कर रहे हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़े रहें. अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह में शामिल होने के लिए देशभर के नेताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है."

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''आठ सालों से भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का लगातार अपमान किया है. मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे. ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा''.

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर तंज

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया था. उन्होंने शनिवार को कहा था कि सेना में भर्ती (Army Recruitment) की तैयारी करने वाले ग्रामीण युवाओं का दर्द समझिए. तीन साल से भर्ती नहीं निकली. युवाओं के पैरों में दौड़-दौड़ के छाले पड़ गए. वे निराश-हताश हैं. युवा वायुसेना में भर्ती के परिणाम और नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे. सरकार ने उनकी स्थायी भर्ती, रैंक, पेंशन, रुकी भर्ती- सब छीन लिया. प्रियंका गांधी ने सशस्त्र बलों में भर्ती को लेकर देरी के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को लिखे एक पत्र की कॉपी भी शेयर की.

ये भी पढ़ें:

सत्येंद्र जैन को झटका, Money Laundering Case में दिल्ली कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Agnipath Scheme Protest: 'सरकार तत्काल वापिस लें अग्निपथ योजना', नेशनल कॉफ्रेंस समेत इन पार्टियों की केंद्र सरकार से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget