Bihar Election Results: रुझानों में RJD सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन NDA और महागठबंधन में सीटों का फासला बढ़ा
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर एनडीए लीड कर रहा है. वहीं महागठबंधन 111 सीटों पर आगे है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच एनडीए जीत हासिल करता दिख रहा है. बहुमत के 122 के आंकड़ों से एक सीट एनडीए गठबंधन आगे है. वहीं महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है. बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी दूसरे स्थान पर है और जेडीयू तीसरे स्थान पर दिख रही है.
रात 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक किस पार्टी को कितनी सीटें
एनडीए -125 बीजेपी- 72 (46 सीटों पर आगे और 26 सीटों पर जीत) वीआईपी -4 (2 पर आगे और 2 पर जीत) जेडीयू - 43 (27 पर आगे और 16 पर जीत) हम- 3 सीट पर आगे
महागठबंधन -111 आरजेडी -76 (52 पर आगे और 24 पर जीत) लेफ्ट- 18 (7 पर जीत और 11 पर आगे) कांग्रेस-19 (12 पर आगे और 7 पर जीत)
अन्य-7 AIMIM- 5 (3 पर आगे और 2 पर जीत) निर्दलीय-1 पर जीत बीएसपी- एक पर जीत एलजेपी- 0



















