एक्सप्लोरर

बिहार टॉपर घोटाला पार्टू 2: पुलिस पड़ताल में हो रहे हैं चौकाने वाले खुलासे

पटना: बिहार में टॉपर घोटाला पार्टू 2 की जड़ें कितनी गहरी हैं ये पुलिस की पड़ताल में धीरे धीरे सामने आ रहा है. आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस गणेश की निशानदेही पर अभी तक कुल तीन लोगों की गिरफ़्तार कर चुकी है. पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में अभी तक संजय गांधी माध्यमिक विद्यालय (जहाँ से गणेश ने दसवीं पास की थी) की प्रिन्सिपल देव कुमारी, स्कूल समिति के पूर्व सचिव और देव कुमारी के पति राजकुमार चौधरी और दलाल संजय शामिल हैं.

पटना एसएसपी मनु महाराज के मुताबिक़ दो और लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी जल्द ही गिरफ़्तारी होगी, पूछताछ जारी है और जो भी इस फर्ज़ीवाड़े में शामिल होगा, सभी लोग पकड़े जाएंगे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस की पूछताछ में अभी तक कई चौंकाने वाले ख़ुलासे हो चुके हैं. पुलिस की पूछताछ में दलाल संजय ने बताया है कि संजय गांधी विद्यालय में पिछले 12 सालों से फर्ज़ीवाड़े का खेल चल रहा था जहां छात्रों से फ़र्स्ट डिविज़न पास कराने के नाम पर 10-15 हज़ार रुपए लिए जाते थे.

पुलिस ने स्कूल से एक डायरी भी बरामद की है जिसमें 500 से अधिक छात्रों के नाम और पते दर्ज हैं जिसमें नौंवी में दाख़िले से लेकर दसवीं में फ़र्स्ट डिवीजन नंबर दिलवाने के लिए गए पैसों का पूरा हिसाब-किताब है. संजय के मुताबिक़ स्कूल में नौकरी पाने के लिए उम्र घटाने का गोरखधंधा चल रहा था, इसके लिए बैक डेट में नौंवी का रिज़ल्ट तैयार किया जाता था जिसके बाद रेजिस्ट्रेशन कराकर दसवीं में दाख़िला दिलाया जाता था.

इसके बाद छात्रों से तभी सम्पर्क किया जाता था जब फ़ॉर्म भरने आदि के नाम पर पैसों की वसूली करनी होती थी. फ़िल्हाल समस्तीपुर के चकहबीब स्थित इंटरमिडिएट स्कूल का प्रिन्सिपल और उसका सचिव फ़रार है जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि उनकी गिरफ़्तारी के बाद कुछ और हैरान करने वाले ख़ुलासे हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad Politics: हैदराबाद में जन सेना कार्यक्रम पर बड़ा विवाद! अनुमति, अदालत और पवन कल्याण के बयान से गरमाई राजनीति
हैदराबाद में जन सेना कार्यक्रम पर बड़ा विवाद! अनुमति, अदालत और पवन कल्याण के बयान से गरमाई राजनीति
पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा.. क्या अन्नामलाई ने सच में कर लिया बीजेपी से किनारा, गृहमंत्री अमित शाह से भी की मुलाकात
पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा.. क्या अन्नामलाई ने सच में कर लिया BJP से किनारा, शाह से की मुलाकात
गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ट्विशा डेथ केस में कोर्ट का आदेश
गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ट्विशा डेथ केस में कोर्ट का आदेश
'लड़ेंगे या मरेंगे', बंगाल पुलिस को ममता का ठेंगा, अभिषेक की पिटाई के खिलाफ बिना इजाजत धरने पर बैठीं
'लड़ेंगे या मरेंगे', बंगाल पुलिस को ममता का ठेंगा, अभिषेक की पिटाई के खिलाफ बिना इजाजत धरने पर बैठीं

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?
राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Explained: FIFA वर्ल्ड कप का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
FIFA का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Embed widget