एक्सप्लोरर

आरजेडी को पटना HC से झटका, नीतीश सरकार के खिलाफ दायर याचिका खारिज

पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के खिलाफ याचिका खारिज कर दी. लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने ये याचिका दायर की थी जिसमें बहुमत परीक्षण से जुड़े मसले पर सुनवाई होनी थी

नई दिल्ली (पटना): पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के खिलाफ याचिका खारिज कर दी. लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने ये याचिका दायर की थी जिसमें बहुमत परीक्षण से जुड़े मसले पर सुनवाई होनी थी. पटना हाई कोर्ट ने कहा कि बहुमत साबित हो चुका है अब हस्तक्षेप नहीं कर सकते.

क्या है मामला

सरकार के गठन के खिलाफ कोर्ट में पहली याचिका बड़हरा के राष्ट्रीय जनता दल विधायक सरोज यादव और अन्य ने दायर की थी जबकि दूसरी याचिका नौबतपुर के समाजवादी नेता जितेन्द्र कुमार ने दायर की थी. नीतीश सरकार ने 27 जुलाई को शपथ ग्रहण किया था जिसको लेकर आरजेडी का विरोध लगातार जारी है. याचिकाकर्ता ने राज्यपाल के फैसले पर हैरानी जाहिर करते हुए कहा था कि सबसे ज्यादा विधायक आरजेडी के होने के कारण पहले आरजेडी को सरकार बनाने का न्योता दिया जाना चाहिए था, लेकिन नियमों को दरकार कर नीतीश कुमार को आमंत्रित कर लिया गया. सरकार के गठन के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने भी कोर्ट में जाने की बात कही थी.

जय श्रीराम के नारे पर भी हुआ विवाद

बताते चलें कि बहुतम परीक्षण से जुड़ी सुनवाई के इस मसले से इतर, नीतीश सरकार के एक मंत्री की वजह से विवाद हो गया है. हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश के अल्पसंख्यक मंत्री ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया था. ये नारा नीतीश के विश्वास मत हासिल करने के दौरान लगाया गया था. इसे लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी हो गया.

विवाद बढ़ने के बाद मंत्री फिरोज अहमद ने माफी मांग ली है. लेकिन अब लालू की पार्टी आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने आरोप लगाया है कि जय श्रीराम का नारा लगवाने के पीछे सीएम नीतीश कुमार का हाथ था. बिहार के पूर्व सीएम लालू की पार्टी आरजेडी ने नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का कहना है कि ये नारेबाज़ी नीतीश के इशारे पर हुई है और इसके पीछे हिंसा फैलाने की मंशा है.

इसे लेकर अल्पसंख्यक मंत्री के खिलाफ जो फतवा जारी किया गया उसमें मुफ्ती सुहैल अहमद कासमी ने मंत्री की पत्नी के लिए तलाकनामा तक तैयार कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री नीतीश के दरबार में मंत्री की पेशी हुई. नीतीश ने मंत्री से आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी और माफी मांगने के लिए कहा. माफी के बाद मामला यहीं थमता नजर आ रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget