एक्सप्लोरर

विवाद: फिलहाल लालू से गठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं हैं शरद यादव- सूत्र

बिहार में महागठबंधन के बीच चल रहे झगड़े को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वरिष्ठ जेडीयू नेता शरद यादव से मिले. सूत्रों के मुताबिक शरद यादव फिलहाल गठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं हैं. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर मिले. इस मुलाकात के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या राहुल गांधी तेजस्वी को इस्तीफे के लिए मना पाएंगे ?

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन के बीच चल रहे झगड़े को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वरिष्ठ जेडीयू नेता शरद यादव से मिले. सूत्रों के मुताबिक शरद यादव फिलहाल गठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं हैं. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर मिले. खबरों के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर बातचीत भी हुई. इस मुलाकात के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या राहुल गांधी तेजस्वी को इस्तीफे के लिए मना पाएंगे ?

विवाद: फिलहाल लालू से गठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं हैं शरद यादव- सूत्रमहागठबंधन पर आए संकट को लेकर बातचीत

बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन में चल रही खींचतान के बीच सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में राहुल गांधी से मिले. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच महागठबंधन पर आए संकट को लेकर बातचीत हुई.

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेता शरद यादव से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात करीब एक घंटे 10 मिनट तक चली. सूत्रों की मानें तो शरद यादव फिलहाल बिहार में गठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं हैं.

घोटाले के आरोपों में फंसा हुआ है लालू का परिवार

आपको बता दें कि इन दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार घोटाले के आरोपों में फंसा हुआ है. जिसे लेकर बीजेपी लगातार आरजेडी को घेर रही है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी इसे लेकर महागठबंधन की सरकार पर निशाना साध रहे हैं और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

लालू के दोनों बेटों को बर्खास्त करें नीतीश: सुशील मोदी

बीजेपी ने नीतीश कुमार से लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को 'धमकी' देते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार ने दोनों को बर्खास्त नहीं किया तो 28 जुलाई से विधानसभा सत्र नहीं चलने देंगे.

 रेलवे टेंडर घोटाले में तेजस्वी का नाम

बता दें कि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का नाम जहां रेलवे टेंडर घोटाले में आया है वहीं बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप पर अवैध रूप से पेट्रोल पंप अपने नाम करवाने का आरोप लगा है. कल कोर्ट के आदेश पर तेजप्रताप के पेट्रोल पंप को सीज़ करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget