एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी के खाते में जा सकता है स्पीकर का पद, कुछ ऐसी है नीतीश के संभावित मंत्रिमंडल की तस्वीर

Mahagathbandhan Govt: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद और मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर 16 अगस्त को साफ हो सकती है. स्पीकर पद आरजेडी के खाते में जा सकता हैं.

Nitish Kumar Possible Cabinet: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के स्पीकर (Speaker) का पद आरजेडी (RJD) के कोटे में जा सकता है. आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) या आलोक मेहता (Alok Mehta) स्पीकर बन सकते हैं. तीन मंत्री पद कांग्रेस (Congress) को मिल सकते हैं. दो मंत्री कैबिनेट गठन के समय बनाए जा सकते हैं. मंत्रीमंडल विस्तार जब होगा तब कांग्रेस कोटे से एक और मंत्री बनाया जाएगा. जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी को एक मंत्री पद मिलेगा. मांझी के बेटे और एमएलसी (MLC) संतोष सुमन (Santosh Suman) मंत्री बन सकते हैं. वहीं, गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास रहेगा.

सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन सरकार में स्पीकर का पद के लिए आरजेडी के जिन अवध बिहारी चौधरी का नाम लिया जा रहा है , वह सीवान से पांच बार के विधायक हैं. राजनीति में उनका लंबा अनुभव है. 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जब स्पीकर पद का चुनाव हुआ था तब अवध बिहारी चौधरी को ही आरजेडी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया था. पर्याप्त संख्याबल नहीं होने कारण वह रह गए थे और बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा स्पीकर बन गए थे. आलोक मेहता आरजेडी के प्रधान महासचिव हैं. पिछली महागठबंधन सरकार में वह मंत्री रहे हैं. वह सांसद भी रह चुके हैं. फिलहाल वह उजियारपुर से अभी विधायक हैं.

कांग्रेस को मिल सकते हैं इतने मंत्री पद

कांग्रेस के 19 विधायक हैं. कांग्रेस को चार मंत्री पद चाहिए. उसे तीन मंत्री पद मिल सकते हैं. कांग्रेस कोटे से विधायक दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और शकील अहमद खान या राजेश राम में से किसी एक को मौका मिल सकता है. जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4 विधायक और एक एमएलसी है. उनके खाते में एक मंत्री जाने की बात कही जा रही है. आरजेडी ने गृह मंत्रालय मांगा था लेकिन सहमति नहीं बनी. सीएम नीतीश कुमार गृह मंत्रालय को अपने पास रखेंगे. जब से नीतीश सीएम बने  हैं तब से गृह मंत्रालय उनके पास ही रहा है. 2020 के विधानसभा का चुनाव के बाद बीजेपी ने गृह मंत्रालय मांगा था लेकिन उसे भी नहीं दिया गया था. कहा जा रहा है कि 16 अगस्त को मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो सकती है.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से लौट आए हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से उन्होंने मंत्रिमंडल पर चर्चा की थी. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास दिल्ली में लालू से मिल चुके हैं. उन्होंने भी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा लालू से चर्चा की थी. आज वह पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिलेंगे.

यह भी पढ़ें

राकेश झुनझुनवाला के निधन से नम हुई आंखें, पीएम मोदी से अमित शाह तक, सियासी दिग्गज ऐसे जता रहे शोक

Explained: 75 साल पहले कैसे हुए भारत के दो टुकड़े, लाखों लोगों को झेलना पड़ा विभाजन का दंश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget