एक्सप्लोरर

'मोदी-नीतीश की गारंटी' देगा NDA... बिहार चुनाव से पहले सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन लगातार अपनी यात्राएं कर रहा है. अब चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन भी संयुक्त संगठनात्मक अभियान शुरू करने जा रहा है.

बिहार में अब विधानसभा चुनाव के ऐलान में कुछ एक महीने ही बाकी हैं. ऐसे में अब सियासी पारा चढ़ने लगा है. एक ओर इंडिया गठबंधन के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार यात्रा कर रहे हैं, वहीं अब दूसरी ओर एनडीए ने भी आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने अभियान को तेज करना शुरू कर दिया है.

आगामी चुनाव के लिहाज से बिहार में एनडीए गठबंधन संयुक्त संगठनात्मक अभियान शुरू करने जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से होगी. अभियान में गठबंधन की सभी पांचों पार्टियां- बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के नेता हिस्सा लेंगे. इन पांचों दलों के नेताओं की 14 समितियां बनाई गई हैं. 

इन नेताओं के पास अभियान की जिम्मेदारी

बीजेपी ने नेताओं के पास 14 में से 7 समितियों और जेडीयू नेताओं के पास 7 समितियों की जिम्मेदारी होगी. बीजेपी की ओर से समितियों का नेतृत्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे और बीजेपी सांसद संजय जायसवाल करेंगे. 

जबकि दूसरी ओर जेडीयू की ओर से जिन 7 नेताओं को समितियों की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और रत्नेश सदा शामिल होंगे. सूत्रों की मानें तो हर समिति में 7-7 सदस्यों को रखा गया है. 

बिहार को मोदी-नीतीश की गारंटी

समिति के सदस्यों में सांसद और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल रहेंगे. वहीं पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो अभियान का उद्देश्य गठबंधन की अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, जिससे आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन को चुनौती दी जा सके. वहीं इस अभियान के दौरान कुल अलग-अलग 83 जगहों पर दो चरणों में कार्यकर्ता बैठकें होंगी. 

गठबंधन के नेताओं की मानें तो पहला चरण 23 से 25 अगस्त तक चलेगा और दूसरा चरण 28 से 30 अगस्त तक चलेगा. इसके जरिए समाज के निचले तबके तक SIR को लेकर फैलाई गई भ्रांतियों को खत्म करने का प्रयास होगा. वहीं दूसरी ओर वोटर्स को मोदी-नीतीश की गारंटी दी जाएगी कि विपक्ष झूठ बोल रहा है और किसी का वोट नहीं कटेगा.

योजनाओं के बारे में बिहार के लोगों को देंगे जानकारी

एनडीए के नेता SIR के अलावा नीतीश कुमार और मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे. जैसा बीते दिनों के शीर्ष नेताओं के भाषण में नजर आया है. राज्य में नीतीश सरकार आने के बाद आए बदलाव का जिक्र इस अभियान के दौरान किया जाएगा. वहीं मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र भी गठबंधन के नेता लोगों के बीच करेंगे.

ये भी पढ़ें:- 'एक पेड़ मां के नाम' से लेकर स्वच्छता अभियान तक... पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कर रही ये खास तैयारी

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget