एक्सप्लोरर

'एक पेड़ मां के नाम' से लेकर स्वच्छता अभियान तक... पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कर रही ये खास तैयारी

देश के पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है. बीजेपी ने 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजना की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को है. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर बीजेपी बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है. बीते सालों की तरह इस साल भी पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक सेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाएगी. बीजेपी ने 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजना की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से लेकर 02 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान स्कूल, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, पार्क, समुद्री किनारों के अलावा ऐतिहासिक स्थलों पर साफ-सफाई की जाएगी.

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान

इस अभियान में स्थानीय नगर निकायों के अलावा, स्वयंसेवी संगठनों और एनजीओ के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस सेवा पखवाड़ा के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तरह वृक्षारोपण किया जाएगा. सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर वृक्षारोपण करेंगे. इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान में जोड़ा जाएगा.

इन दोनों ही अभियानों के अलावा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. खास तौर पर वरिष्ठ नागरिक, महिला और बच्चों के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं जिला मुख्यालयों, कॉलेज और सामुदायिक सभागारों में प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा. 

विशेषज्ञों और उद्यमियों को आमंत्रण

इन कार्यक्रमों के अलावा पार्टी प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी. इन कार्यक्रमों में उद्योग, शिक्षा, कृषि, विज्ञान और समाज सेवा से जुड़े विशेषज्ञों और उद्यमियों को आमंत्रित करना होगा. वहीं खेल, कला, शिक्षा, विज्ञान, साहित्य, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में  दिव्यांगजन और स्थानीय प्रतिभाओं को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- 'दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से चला रहे थे सरकार', अमित शाह का अरविंद केजरीवाल पर तीखा वार

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget