एक्सप्लोरर

बिहार: शराबबंदी के समर्थन में 1,292 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में दो करोड़ लोग ले रहे हिस्सा

पटना: बिहार में आज नीतीश सरकार द्वारा की गई शराबबंदी के समर्थन में Human Chain यानी मानव श्रृंखला में करीब दो करोड़ लोगों ने हिस्सा  लिया. इस दौरान पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , लालू यादव औऱ उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने भी हिस्सा लिया. गांधी मैदान पर पिछले कई दिनों से मानव श्रृंखला के लिए तैयारी की जा रही थी. बता दें कि शराबबंदी पर पूरी तरह एकजुटता दिखाने के मकसद से ये मानव श्रृंखला बनाई जा रही है. इस मानव श्रृंखला से कई रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया  कि ''11292 किलोमीटर लंबी इस मानव श्रृंखला में दो करोड़ लोगों के भाग लेने की संभावना है, जोकि विश्व में एक रिकॉर्ड होगा और इसके लिए लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में पंजीकरण कराया गया है.'' दावा है कि इस मानव श्रृंखला में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा. इस संभावित रिकॉर्ड पर नज़र भी रखी जा रही है. बिहार के लिए आज का दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि मानव श्रृंखला करीब 11 हजार 292 किलोमीटर लंबी होगी. बिहार के सभी जिले इस मानव श्रृंखला से जुड़ेंगे और कहीं टूट भी नहीं होगी. नासा और इसरो के सैटेलाइट के जरिए मानव श्रृंखला की फोटोग्राफी की जाएगी. इस मानव श्रृंखला पर बिहार सरकार के खजाने से दस करोड़ रुपये खर्च होंगे. क्या है शराबबंदी कानून की सजा? बिहार में शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के लिए 10 लाख रुपये के जुर्माने से लेकर सजा ए मौत तक की सजा का प्रावधान था. अगर शराब का उत्पादन और बेचने के चलते किसी ग्राहक की मृत्यु हो जाती है तो उसको फांसी तक हो सकती थी. अवैध शराब बेचने की वजह से किसी को शारीरिक अपंगता हो जाती है तो उसे भी फांसी की सजा या 10 लाख रुपये जुर्माना देना पड़ सकता. अगर किसी को शराब की वजह से कोई नुकसान होता है तो शराब बेचने वाले को 8 से 10 साल की सजा और 1 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ता. सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों को 1 लाख रुपये तक का जुर्माना और 5-7 साल तक की जेल होती. अगर शराब की वजह से किसी को नुक्सान होता है तो उसे 4 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget