एक्सप्लोरर

बिहार: एनएमसीएच में बुनियादी सुविधा की कमी के चलते 83 जूनियर डॉक्टरों ने खुद को क्वारंटीन में भेजने की मांग की

पटना के डीएम कुमार रवि ने इस मामले पर कहा कि मुझे इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है. जैसे जानकारी मिलती है मैं आपसे बात करूंगा.जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने अधीक्षक को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि कुल 83 जूनियर डॉक्टरों को इससे अलग रखें.

बिहार: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने मांग की है कि उन्हें क्वारंटीन में भेजा जाए. राज्य के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच के 83 जूनियर डॉक्टरों ने खुद को क्वारंटीन में भेजने की मांग करते हुए अधीक्षक को चिट्ठी लिखी है.

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ रणविजय भारती ने बताया, "लगातार कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज हम लोग कर रहे हैं. पर एनएमसीएच में जो बुनियादी सुविधा हम डॉक्टरों के लिए होनी चाहिए, वह नहीं है. ना ही हमें सीनियर डॉक्टरों की मदद मिल रही है. ऐसे में पीड़ित व्यक्ति का इलाज करने के दौरान अगर हम जूनियर डॉक्टरों को कुछ हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?" इन्हीं मुद्दों को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने अधीक्षक को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि कुल 83 जूनियर डॉक्टरों को इससे अलग रखें.

पटना के डीएम कुमार रवि ने इस मामले पर कहा कि मुझे इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है. जैसे जानकारी मिलती है मैं आपसे बात करूंगा.

कोरोना वायरस से ग्रसित या संदिग्ध मरीज़ों के लिए नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आई वार्ड, मेडिसिन वार्ड, नशामुक्ति वार्ड, सर्जरी वार्ड, आईसीयू वार्ड को आइसोलेशन वार्ड के लिये चिन्हित किया गया है. 100 बेड बनाने के लिये नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन की कवायद तेज हो गई है. नालन्दा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कई विभागों से मरीज़ों की छुट्टी कर दी गई है, ताकि कोरोना का कोई संदिग्ध आए, तो उनका इलाज प्रथामिकता से हो सके.

कोरोना वायरस संदिग्ध के जांच सैंपल 6 मार्च से लेकर 23 मार्च की शाम 5 बजे तक कुल 187 नमूने पूरे बिहार से आर.एम.आर.आई. भेजे गए. जिसमें से कोरोना वायरस के तीन मरीजों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. साथ ही 175 कोरोना संदिग्ध मरीज निगेटिव और 9 सैंपल की जांच हो रही है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

ये भी पढ़ें

कोरोना: बिहार में अपने-अपने गांव जाने वालों की आई डराने वाली तस्वीरें, बस में छत तक खचाखच चढ़े यात्री

पटना में रुके विदेशी नागरिकों को पुलिस ने कोरोना की जांच के लिए अस्पताल भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget