एक्सप्लोरर

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

Amritsar Train Accident Live Updates: ये हादसा ऐसे वक्त में हुआ जब लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर दशहरे के जश्न में डूबे थे, तभी पटरियों के दोनों तरफ से ट्रेनें आ गई, जिसने कई लोगों की जान ले ली है.

अमृतसर: बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व पर जब देश जश्न में डूबा था, रावण दहण का दौर जारी था. पंजाब के शहर अमृतसर से बहुत बुरी खबर आई है. अमृतसर के जौड़ा फाटक के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ और पुलिस के मुताबिक 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. ये हादसा ऐसे वक्त में हुआ जब लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर दशहरे के जश्न में डूबे थे, तभी पटरियों की दोनों तरफ से ट्रेनें आ गई, जिसने कई लोगों की जान ले ली है.

                                      LIVE UPDATE

11:12PM: अमृतसर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हुई. 10:56PM: हादसे वाली जगह में बचाव कार्य में सेना भी लगी हुई है. 10:54PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रूपये जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये के मुआवजे को मंजूरी दी है.

10:42PM: इस घटना पर नवजोत कौर ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह वहां से निकल चुकी थीं. उन्होंने कहा, ''कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैं वहां से निकल गई. तभी मुझे कॉल आया कि इस तरह का हादसा हो गया था. जिसके बाद मैं सीधे हॉस्पिटल आ गई. वहां पर क्या हुआ किसी को कुछ समझ नहीं आया. ना तो ट्रेन को धीमे किया और वहां खड़े लोग पटरियों पर ही खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे. आरोप लगाने वालों को यह शोभा नहीं देता है."

अमृतसर: चश्मदीद का दावा- हादसे के वक्त भाषण दे रही थीं सिद्धू की पत्नी, नवजोत बोलीं- घटना के दौरान मैं वहां नहीं थी

10:39PM: चश्मदीद ने दावा किया कि जब ये घटना हुई तब वहां चीफ गेस्ट के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू मौजूद थीं. चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद भी उन्होंने अपना भाषण जारी रखा. इसके साथ ही ये भी दावा किया कि कांग्रेस ने बिना प्रशासन के इजाजत के ये कार्यक्रम आयोजित किया था.

10:32PM: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की है.

अमृतसर ट्रेन हादसा: अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

10:26PM: अमृतसर ट्रेन हादसे के बाद एक्शन में पीएम मोदी. रेल राज्यमंत्री स्पेशल विमान से अमृतसर जा रहे हैं. पीएम मोदी के कहने पर हुआ विमान का इंतजाम.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

10:18PM: पंजाब में कल सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे.

10:09PM: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है.

10:00PM:हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू टीमें लगातार पहुंच रही हैं.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

9:55PM: हादसे की खबर सुनकर रेल मंत्री पीयूष गोयल अपनी अमेरिका ट्रिप कैंसिल कर वापस लौट रहे हैं.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

9:46PM: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया, अमृतसर में दशहरा त्यौहार मनाते हुए निर्दोष लोगों की मौत से दुखी और परेशान. दुर्घटना दुखद है. भगवान सभी को ताकत दें. उन लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया.

9:39PM: अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर helpline number- 0183- 2223171 / 0183- 2564485 जारी किया गया है.

9:35PM: नई दिल्ली स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन अमृतसर के लिए रवाना हो रही है. जिसमें चेयरमैन रेलवे बोर्ड समेत कई अधिकारी जा रहे हैं.

9:28PM: हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद कोई नेता देखने तक नहीं आया.

9:22PM: चश्मदीदों ने कहा कि ऐसा खतरनाक मंजर सिर्फ फिल्मों में देखा था. दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

अमृतसर ट्रेन हादसे से जुड़ी पांच बड़ी बातें

9:11PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर की ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए कहा है.

9:09PM: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दे दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम अमरिंदर सिंह घटनास्थल के लिए कल रवाना होंगे.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

9:07PM: मौके पर जा रहे हैं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा.

9:00PM:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, पंजाब में ट्रेन दुर्घटना जिसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, चौंकाने वाला है. मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दुर्घटना स्थल पर तत्काल राहत प्रदान करने का आग्रह करता हूं. मरने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हों.

 

8:59PM: अमृतसर पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने अमृतसर ट्रेन दुर्घटना पर कहा, मरने वालों का सटीक आंकड़ा ज्ञात नहीं है लेकिन यह निश्चित रूप से 50-60 से अधिक है. हम अभी भी लोगों को निकाल रहे हैं.

पिछले चार साल में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे, यहां पढ़ें

8:55PM: हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी के साथ लोगों ने हाथापाई की.

8:50PM: हादसे वाली जगह पर कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है. लोगों में हादसे को लेकर भारी गुस्सा है.

8:48PM: चश्मदीद ने कहा- ऐसा खौफनाक मंजर कभी नहीं देखा, हर तरफ लाशें बिखरी हैं.

8:45PM: बिना इजाजत किया गया था आयोजन.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

8:42PM: लापरवाही के बड़े सबूत

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

8:35PM: पुलिस ने कहा, 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. हम लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं, अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना से कई लोग डर गए हैं.

8:30PM: बड़ी संख्या में लोग जख्मी हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

8:28PM : हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. वहां पहले से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

8:25PM : इस हादसे के बाद चश्मदीदों में काफी गुस्सा हैं. उनका मानना है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही से हुई है.

पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, 58 की मौत की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

जानें कैसे हुआ अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा?

8:12PM : मरने वालों की संख्या 100 तक हो सकती है लेकिन अभी रेलवे ने कोई संख्या नहीं बताई है.

8:10PM : ट्रैक पर रावण दहन हो रहा था जिससे ट्रेन गुजर गयी, 50 लोगो के मारे जाने की आशंका.

8:06PM :मौके वारदात पर बचाव की टीम पहुंच गई है.

8:05PM :ये हादसा दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर हुआ है.

8:00PM : इस रेल हादसे की वजह प्रशासन की लापरवाही मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
अपने ही विभाग से 99 लाख की सब्सिडी लेकर विवादों में घिरे मोदी के मंत्री भागीरथ चौधरी, विपक्ष ने उठाए सवाल तो जानें क्या बोले?
99 लाख की सब्सिडी लेकर विवादों में घिरे मोदी के मंत्री, सवाल उठा तो जानें क्या दिया जवाब?
लाल किला आतंकी हमला केस में NIA का कार्रवाई आगे बढ़ी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन और आरोपियों को जोड़ा
लाल किला आतंकी हमला केस में NIA का कार्रवाई आगे बढ़ी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन और आरोपियों को जोड़ा
पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की मशाल रैली, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की मशाल रैली, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget