एक्सप्लोरर

फोर्टिस अस्पताल: पहले 1737% तक मुनाफा, और अब परिवार को 25 लाख की रिश्वत

फोर्टिस अस्पताल में कुछ दिनों पहले सात साल की आद्या की डेंगू की बीमारी से मौत हुई थी और अस्पताल ने इलाज के नाम पर परिवार को 16 लाख रुपये का बिल थमा दिया था.

गुरुग्राम:  गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में सात साल की बच्ची मौत से जुड़ी सरकारी जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा खुलाया हुआ है. अस्पताल की तरफ से दवाओं के नाम पर 1737 फीसदी तक मुनाफा लिया गया था. वहीं मामले के सामने आने के बाद मुंह बंद करने के लिए बच्ची के परिवार को 25 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश भी की गई थी. सात साल की बच्ची आद्या की मौत के जिम्मेदार फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पिता जयंत सिंह का आरोप है कि जुबान पर लगाम लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें 25 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की है. क्या है मामला? गुरुग्राम के नामी फोर्टिस अस्पताल में कुछ दिनों पहले सात साल की आद्या की डेंगू की बीमारी से मौत हुई थी और अस्पताल ने इलाज के नाम पर परिवार को 16 लाख रुपये का बिल थमा दिया था. हरियाणा सरकार की जांच रिपोर्ट में खुलासा हरियाणा सरकार की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इलाज के नाम फोर्टिस अस्पताल ने कई दवाओं में 1737 फीसदी तक का मुनाफा खाया. जबकि काम में ली गई कुछ दवाओं में 108 फीसदी तक लाभ कमाया. अस्पताल में जेनेरिक दवाएं मौजूद थी, बावजूद इसके ब्रांडेड दवाओं का इस्तेमाल किया गया. max प्राइवेट अस्पतालों की लूट और लापरवाही प्राइवेट अस्पताल की लूट और निर्ममता का ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले दिल्ली में भी सामने आया था. शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल ने महिला के नवजात जुड़वां बच्चों को मरा हुआ बता दिया था, सामान की तरह उनके शरीर को लिफाफे में भरकर परिवार को सौंप दिया. जबकि उनमें से एक बच्चा सांसें ले रहा था. परिवार के आरोपों के बाद मैक्स अस्पताल के खिलाफ जांच बिठा दी गई. इस बीच दूसरे बच्चे की मौत ने परिवार को और तोड़ दिया है. दिल्ली सरकार ने इसमें कड़ी कार्रवाई की बात कही है. वहीं, अपने दोनों बच्चों को खोने वाले आशीष भी अस्पताल और उसके डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget