एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के ऊना की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 7 लोग की मौत- 12 घायल

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि उद्योग के संबंध में तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं. घटना में 7 लोग जिंदा जलने से मौत का शिकार बने हैं.

हिमाचल प्रदेश के ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल-बाथू-बाथड़ी के तहत बाथू में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह हुए भीषण ब्लास्ट के बाद भयंकर आगजनी में 7 लोग जिंदा जल कर मौत का शिकार हो गए. पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने घटनास्थल पर 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. मामले की जानकारी मिलते ही डीसी राघव शर्मा की प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं उद्योग को लेकर पंचायत से लेकर प्रशासन तक के सभी लोगों ने अवैध करार देते हुए कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार किया है.

जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाथू में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए बड़े ब्लास्ट के बाद भीषण आगजनी में 7 लोग जिंदा जल कर मौत का ग्रास बन गए. वहीं 1 दर्जन से लोग बुरी तरह झुलसने के चलते गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि आग पर काबू पाए जाने तक 7 लोग मौत के मुंह में जा चुके थे. कुछ ही देर में घटना की सूचना जंगल में फैली आग की तरह फैल गई.

पटाखे बनाने के काम की जानकारी किसी को नहीं

डीसी और एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और उद्योग विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. ग्राम पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा का कहना है कि इस उद्योग के यहां कार्यरत होने की जानकारी उन्हें भी नहीं थी. इस उद्योग को संचालित करने के लिए किसी प्रकार की एनओसी पंचायत से नहीं ली गई. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 1 साल पहले तक यहां पर धर्म कांटा बनाने का काम चल रहा था. लिखित धर्म कांटा बनाने का काम कब बंद हुआ और कब पटाखे बनाने यहां पर शुरू किए गए किसी को भी कोई जानकारी नहीं है.

7 लोगो की हुई मौत

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि उद्योग के संबंध में तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं. घटना में 7 लोग जिंदा जलने से मौत का शिकार बने हैं. दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाए गए हैं. हरोली पुलिस को घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच 

वहीं डीसी ऊना राघव शर्मा ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया है. डीसी ऊना राघव शर्मा ने भी माना की यह उद्योग अवैध रूप से जहां कार्य कर रहा था. डीसी ऊना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बचाव कार्यों को पूरा करने की है उसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जाँच की जाएंगी. 

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन पर रूस के कदम से बढ़ा युद्ध का खतरा, जानें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने क्या कहा

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ED की रेड
AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ED की रेड
Weather Updates: दिल्ली-यूपी, बिहार से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक कितनी पड़ेगी गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली-यूपी, बिहार से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक कितनी पड़ेगी गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी
India US Relations: 40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
बिहार में शपथ ग्रहण से पहले सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट, BJP-जदयू से इनका है नाम
बिहार में शपथ ग्रहण से पहले सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट, BJP-जदयू से इनका है नाम
Iran-US Talks: चीन की लाइफलाइन खत्म करेंगे ट्रंप! हॉर्मुज के बाद अब इस समुद्री रास्ते पर टेड़ी नजर, भारत देगा अमेरिका का साथ ?
चीन की लाइफलाइन खत्म करेंगे ट्रंप! हॉर्मुज के बाद अब इस समुद्री रास्ते पर टेड़ी नजर, भारत देगा अमेरिका का साथ ?
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
Ajinkya Rahane Statement: CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो...'
CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो...'
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी का तांडव शुरू! तेज धूप के साथ 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें IMD अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी का तांडव शुरू! तेज धूप के साथ 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें IMD अपडेट
Rain Prediction: मौजूदा टेक्नोलॉजी से पहले लोग कैसे लगाते थे बारिश का पुर्वानुमान, किस तकनीक का होता था यूज?
मौजूदा टेक्नोलॉजी से पहले लोग कैसे लगाते थे बारिश का पुर्वानुमान, किस तकनीक का होता था यूज?
AI बनेगा लाइफ सेवर, कई साल पहले ही ऐसे लगा लेगा दिल की बीमारियों का पता
AI बनेगा लाइफ सेवर, कई साल पहले ही ऐसे लगा लेगा दिल की बीमारियों का पता
Embed widget