एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'दरबार' में पहुंचा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का झगड़ा, सीएम बघेल और मंत्री सिंहदेव के साथ बैठक आज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का विवाद राहुल गांधी के 'दरबार' में पहुंचा गया है. आज दोनों नेताओं की बैठक राहुल गांधी के साथ होगी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया मौजूद रहेंगे.

Chhattisgarh CM Dispute: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खिंचतान अब दिल्ली पहुंच चुका है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और असन्तुष्ट चल रहे मंत्री टीएसी सिंह देव आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में कयासों का बजारा गरमा गया है. कुछ लोग को लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकता है जबकि कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व का भरोसा भूपेश बघेल पर बकरार है इस कारण मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कई दिनों तक मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया रहा था. विधानसभा में मिली जीत के बाद एक तरफ मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल दावा कर रहे थे तो दूसरी ओर टीएस सिंहदेव चाहते थे कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना जाए. हालांकि उस वक्त भूपेश बघेल ने बाजी मार ली थी.

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंह देव के लोग अंदरखाने के हवाले से यह दावा करते रहे कि नेतृत्व यहां ढाई साल बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा. ऐसे में ढाई साल हो चुके हैं और अभी तक मुख्यमंत्री नहीं बदला गया है. नेतृत्व के इस फैसले से टीएस सिंहदेव नाराज भी नजर आ रहे हैं.

प्रभारी पीएल पुनिया ने टीएस सिंहदेव को मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. सूत्रों के मुताबिक टीएस सिंहदेव ने आलाकमान को संदेश दे दिया कि वह दो महीने से ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं. ऐसे में अगर नेतृत्व अपना वादा नहीं निभाता है तो वह इस्तीफा दे सकते हैं.

वहीं भूपेश बघेल सीएम बदलने की बात को खारिज कर चुके हैं. हालांकि, कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम बघेल ने बयान दिया था कि आलाकमान जो तय करेगा मैं वैसा ही करुंगा. ऐसे में अब मामला राहुल गांधी के समक्ष आ चुका है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अभूत्वपूर्व सफलता मिली थी. राज्य की कुल 90  सीटों में से कांग्रेस ने 68 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं राज्य में बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई थी. वहीं जेसीसी को पांच सीटें और बीएसपी ने दो सीटों पर कब्जा जमाया था. 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, कहा- पहले रोकेंगे नहीं माने तो ठोकेंगे

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget