एक्सप्लोरर

400 स्कूली बच्चों की जान बचाने के लिये हेड कांस्टेबल को दिया 50,000 रूपये का पुरस्कार

मध्यप्रदेश सरकार ने सागर जिले के हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल को तोप के गोले को अपने कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंककर 400 स्कूली बच्चों की जान बचाने के लिये 50,000 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया.

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने सागर जिले के हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल को तोप के गोले को अपने कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंककर 400 स्कूली बच्चों की जान बचाने के लिये 50,000 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया.

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर अभिषेक पटेल को 50,000 रूपये का चेक भेंट किया.’’ इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक आर के शुक्ला एवं अपर पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन भी उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को दोपहर करीब 12.50 बजे किसी ने डायल-100 पर सूचना दी थी कि सागर जिले के सुरखी पुलिस थानांतर्गत चितोरा गाँव के माध्यमिक स्कूल के पास तोप का गोला पड़ा है. उस वक्त स्कूल में 400 बच्चे थे. इस खबर से इलाके में भीड़ लगी हुई थी और लोग इसे बड़ा बम समझकर डर गये थे.

इसी बीच, वहां पहुंचे हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल ने सूझ-बूझ दिखाते हुए स्कूल खाली करवाया, लेकिन आसपास रहवासी इलाका था. उन्होंने करीब 10 किलो वजन के इस तोप के गोले को अपने कंधे पर लेकर स्कूल से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर इसे नाले में फेंक दिया. इस तरह हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल ने 400 स्कूली बच्चों की जान बचायी थी.

सुरखी पुलिस थाना प्रभारी आर एस बागीर ने आज बताया, ‘‘अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह बम स्कूल के पास कैसे आया. यह करीब एक साल पहले बना बम था. संभावना है कि पास के ही आर्मी के शूटिंग रेंज से कोई ग्रामीण इस बम को लाया होगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget