एक्सप्लोरर

Bhopal Gas Tragedy: वह डरावनी रात जिसने हजारों लोगों की जान ले ली, पढ़िए उस खौफनाक मंजर के बारे में

Bhopal Gas Tragedy: जानिए उस खौफनाक रात के बारे में जिसके बाद की सुबह हजारों लोगों के लिए मौत लेकर आई थी.

Bhopal Gas Tragedy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने आज से 35 साल पहले मौत का वो खौफनाक मंजर देखा था जिसके आज भी याद आने पर लोग दर्द से सिहर जाते हैं. 2 दिसंबर 1984 में आज ही के दिन मानव इतिहास की सबसे भयंकर त्रासदी भोपाल गैस कांड हुआ था. 2 दिसंबर, 1984 को भोपाल में यूनियन कार्बाइड कंपनी से एमआईसी गैस का रिसाव हुआ था. इस घटना में हजारों लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं कई हजार लोग इससे गंभीर रुप से प्रभावित हुए थे. आईए जानते हैं मानव इतिहास की इस सबसे भयंकर औद्योगिक रिसाव की घटना में क्या हुआ था. कैसे एक पल में लोग मौत के आगोश में समा गए थे.

भोपाल गैस त्रासदी की पूरी कहानी

भोपाल गैस त्रासदी की पूरी कहानी की बात करें तो सबसे पहले यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन के बारे में जानना होगा. यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन ने साल 1969 में भारत में एक कीटनाशक फैक्ट्री खोली. इसका नाम यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड था. जब फैक्ट्री को खोले 10 साल बीत गए तो साल 1979 में इस फैक्ट्री का एक प्रॉडक्शन प्लांट भोपाल में भी लगाया गया.

फैक्ट्री के इसी भोपाल प्लांट में दो-तीन दिसंबर 1984 की रात को निकली ज़हरीली गैस 'मिक' ने हज़ारों लोगों की जान ले ली थी.

कैसे हुआ हादसा

दरअसल दो दिसंबर की रात को नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में भूमिगत टैंक के पाइपलाइन की सफाई करनी शुरू की. उसी वक्त टैंक का तापमान 200 डिग्री तक पहुंच गया. इसका तापमान चार से पांच डिग्री के बीच रहना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टैंक को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया जाने वाला फ्रीजर प्लांट बिजली का बिल बचाने के लिए बंद कर दिया गया था. तापमान बढ़ने पर टैंक में बनने वाली जहरीली गैस उससे जुड़ी पाइप लाइन में पहुंचने लगी. पाइप लाइन का वॉल्व सही से बंद नहीं था, लिहाजा उससे जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया.

इसके बाद जैसे ही कारखाने में साइरन बजा कर्मचारिय जहरीली गैस से खुद का बचाने के लिए वहां से भाग गए.

इसके बाद मिथाइल आइसो साइनाइट (मिक) नामक जहरीली गैस हवा में फैल गई और इसके कारण आस-पास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा था. यह गैस कीड़ों को मारने के काम आती है लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में इसका रिसाव होने से लोगों की मौत भी कीड़ों की तरह ही होने लगी. कई लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और उल्टियां होने लगी. थोड़ी ही देर में अस्पताल में मरीजों की लंबी भीड़ लग गई.

कितने लोगों की मौत

जानकार सूत्रों का कहना है कि कार्बाइड फैक्टरी से करीब 40 टन गैस का रिसाव हुआ था. अगले ही दिन हजारों लोगों की मौत हो चुकी थी. लोगों को सामूहिक रूप से दफनाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. कुछ ही दिन के अंदर 2,000 के करीब जानवरों के शव को विसर्जित करने पड़े. आसपास के इलाके के पेड़ बंजर हो गए. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तुरंत 2,259 लोगों की मौत हो गई थी. मध्य प्रदेश सरकार ने गैस रिसाव से होने वाली मौतों की संख्या 3,787 बताई थी. 2006 में सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा दिया. उसमें उल्लेख किया कि गैस रिसाव के कारण कुल 5,58,125 लोग जख्मी हुए, उनमें से 38,478 आंशिक तौर पर अस्थायी विकलांग हुए और 3,900 ऐसे मामले थे जिसमें स्थायी रूप से लोग विकलांग हो गए.

जांच में क्या आया सामने

हादसे के बाद जांच एजेंसियों को पता चला कि कारखाने से संबंधित सभी सुरक्षा मैन्युअल अंग्रेजी में थे. जबकि कई कर्माचारियों को यह भाषा आती तक नहीं थी. इसके साथ ही उन्हें आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया था. इस मामले में फैक्ट्री के संचालक वॉरेन एंडरसन को मुख्य आरोपी बनाया गया था. हादसे के तुरंत बाद ही वह भारत छोड़कर अपने देश अमेरीका भाग गया था. पीड़ित उसे भारत लाकर सजा देने की मांग करते रहे, लेकिन भारत सरकार उसे अमेरीका से नहीं ला सकी. अंततः 29 सितंबर 2014 को उसकी मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget