एक्सप्लोरर

भीमा कोरेगांव हिंसा: सामने आए संभाजी भिड़े, कहा- ‘मैं दंगे के लिए जिम्मेदार नहीं’

भीमा कोरेगांव हिंसा: 85 साल के संभाजी भिड़े सादगी से रहने वाले और बहुत पढ़े-लिखे सम्मानित शख्स हैं. कभी पीएम मोदी ने भी गुरुजी और परम आदरणीय कहकर संबोधित किया था.

मुंबई: देश में इस वक्त महाराष्ट्र में पुणे के भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा की सबसे ज्यादा चर्चा है. हिंसा के आरोपी संभाजी भिड़े ने पहली बार सामने आकर अपनी सफाई दी है. संभाजी ने कहा है कि उनपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं. दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिंसा के लिए आरएसएस को जिम्मेदार करार दे रहे हैं. इस बीच हिंसा के बाद पहली बार मोहन भागवत का भी बयान सामने आय़ा है.

सामने आए संभाजी भिडे

85 साल के संभाजी भिड़े के बारे में कहा जाता है कि वो सादगी से रहने वाले और बहुत पढ़े-लिखे सम्मानित शख्स हैं. कभी पीएम मोदी ने भी उन्हें गुरूजी और परम आदरणीय कहकर संबोधित किया था. लेकिन अभी संभाजी भिडे दंगा के गंभीर आरोपों से घिरे हैं. पुणे की पिंपरी थाने में संभाजी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज है.

पुणे हिंसा: कौन हैं संभाजी भिड़े, जिनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है दलित समाज?

आरोप है कि उनके कारण ही दो जनवरी को भीमा कोरेगांव में हंगामा हुआ. कल सांगली में कलेक्टर से मिले और मांग की कि जो आरोप उनके खिलाफ लगाए गए हैं वो वापस लिए जाएं, क्योंकि वो गलत हैं.

मैं दंगे के लिए जिम्मेदार नहीं हूं- भिड़े

संभाजी भिड़े का कहना है, ‘’ये कहना गलत है कि मैं पुणे में दंगे वाली जगह पर मौजूद था और मैं दंगे के लिए जिम्मेदार हूं. दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने मेरे खिलाफ हिंसा के आरोप लगाए हैं. इस मामले की गहरी जांच होनी चाहिए. मैं हिंदुओं में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए काम करता हूं.’’

राहुल के बयान पर आया भागवत का बयान!

वहीं, भीमा कोरेगांव हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर आरोल लगाए हैं. हिंसा और विवाद के बाद पहली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल उज्जैन में एक कार्यक्रम में पहुंचे. मोहन भागवत ने हिंसा की घटना पर सीधा तो कुछ नहीं कहा है लेकिन ये कहा कि समाज में भेदभाव नहीं होना चाहिए. सबको बराबरी की नजर से देखा जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget