एक्सप्लोरर

Bhawanipur By Poll: दिलीप घोष से जुड़ी घटना पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

बंगाल की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव 30 सितंबर को है. सोमवार को यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था. इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं.

Bhawanipur By Elections: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को बीजेपी के अभियान को लेकर स्थिति तनावपूर्ण रही. विवाद के केंद्र में रहे दिलीप घोष रहे. चुनाव आयोग ने तनावपूर्ण स्थिति को लेकर न केवल राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी, बल्कि बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ आरिज आफताब से मुलाकात की और धारा 144 आईपीसी लगाने की मांग की. चुनाव आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव एचके द्विवेदी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

स्वपन दासगुप्ता, शिशिर बाजोरिया और प्रताप बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में बीजेपी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ आरिज आफताब से मुलाकात की और धारा 144 के साथ चुनाव की मांग की. विवाद के केंद्र में रहे दिलीप घोष ने बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की. लेकिन निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिबंधों के साथ चुनाव करने की मांग की.

टीएमसी ने बीजेपी पर साधा निशाना
इस बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी की आलोचना की. आधिकारिक ट्विटर हैंडल में पार्टी ने लिखा, "बंगाल बीजेपी को दिन के उजाले में जनता को निशाना बनाने की हिम्मत कैसे हुई? क्या लोगों को उन नेताओं का विरोध करने का अधिकार नहीं है, जिनका वे समर्थन नहीं करते हैं? मानवाधिकारों का ऐसा घोर हनन शर्मनाक है! यह भवानीपुर में लोगों की सुरक्षा से समझौता है!"

हाथापाई में एक बीजेपी समर्थक घायल
घटना भवानीपुर इलाके में जादूबाबू बाजार के पास हुई, जहां पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का रास्ता तृणमूल कांग्रेस के कुछ समर्थकों ने रोक दिया और उन्हें सड़क के किनारे धकेल दिया गया. समर्थकों ने बीजेपी के 'जय श्री राम' का मुकाबला करने के लिए 'जॉय बांग्ला' का नारा लगाना शुरू कर दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा. घोष के निजी सुरक्षा गार्डो और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहरेदारों को बंदूक तानते देखा गया. घोष को घेर लिया गया और वहां से ले जाया गया. हाथापाई में एक बीजेपी समर्थक घायल हो गया.

ये भी पढ़ें-
प्रचार करने गए बीजेपी सांसद दिलीप घोष के साथ धक्का मुक्की, सुरक्षाकर्मी ने निकाली पिस्तौल, TMC ने साधा निशाना

पंजाब के बाद अब राजस्थान की गहलोत सरकार में भी होगा बदलाव? कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget