एक्सप्लोरर

Bhabanipur Bypoll: प्रचार करने गए बीजेपी सांसद दिलीप घोष के साथ धक्का मुक्की, सुरक्षाकर्मी ने निकाली पिस्तौल, TMC ने साधा निशाना

Bhabanipur Bypoll: पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया. उन्होंने उपचुनाव रद्द करने की मांग की.

Bhabanipur Bypoll: पश्चिम बंगाल में भवानीपुर (Bhabanipur) सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) चुनाव प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान उनक पर कथित तौर पर हमला हुआ और धक्का मुक्की की गई. इसका आरोप उन्होंने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लगाया. प्रचार के दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि दिलीप घोष को सुरक्षाकर्मियों को पिस्तौल निकालनी पड़ी.

दिलीष घोष ने मांग की कि उपचुनाव रद्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर हमारे जैसे नेता को सुरक्षा नहीं है तो आम आदमी कैसे जाकर मतदान करेगा. इसलिए इस परिस्थिति में चुनाव संभव नहीं है. निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है,  इस उपचुनाव को रद्द कर देना चाहिए. जब माहौल शांत होगा तब चुनाव करवाया जाए.

बीजेपी सांसद ने कहा, “आज सबने देखा कि क्या घटना हुई. यहीं हिंसा की घटना होती है क्योंकि यहां की सीएम बिना विधायक बने सीएम बनी हुई हैं. 20-25 गुंडो ने हम पर हमला किया और कार्यकर्ताओं को जमीन पर पटक पटक मारा. चुनाव घोषणा होते ही हम जब से चुनाव प्रचार में गए हैं हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं. हम आज एक बस्ती में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, प्रचार पूरा हुआ तो हमारे ऊपर हमला हुआ.”

टीएमसी से साधा निशाना

दिलीष घोष के सुरक्षाकर्मियों की तरफ से पिस्तौल निकालने पर टीएमसी ने निशाना साधा है. टीएमसी ने कहा, “दिन के उजाले में जनता की तरफ बंदूक दिखाने की हिम्मत कैसे हुई? क्या लोगों को उन नेताओं के खिलाफ विरोध करने का अधिकार नहीं है जिनका वे समर्थन नहीं करते? मानवाधिकारों का ऐसा घोर उल्लंघन शर्मनाक है! यह भवानीपुर में लोगों की सुरक्षा और सुरक्षा से समझौता करता है!”

Farmers Bharat Bandh: एबीपी न्यूज़ से बोले राकेश टिकैत- भारत बंद सफल रहा, सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं

Mahant Narendra Giri Case: 7 दिनों तक CBI की हिरासत में रहेंगे महंत नरेंद्र गिरि केस के तीनों आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget