एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान इन 60 कंटेनरों में रात बिताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल गांधी भी रहेंगे साथ

Congress: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है. रात को सोने के लिए पार्टी ने कंटेनरों की व्यवस्था की है. कुल 60 कंटेनर पूरी यात्रा में साथ ही रहेंगे.

Bharat Jodo Yatra Container: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दो दिन बीत चुके हैं. 150 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई है. यात्रा का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर रहे हैं. खास बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद यात्रियों के सोने के लिए कंटेनरों में विशेष व्यवस्था की है. ये कंटेनर पूरी यात्रा के दौरान साथ ही रहेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि राहुल गांधी और पार्टी की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ी यात्रा' में शामिल कांग्रेस के करीब 230 'पदयात्री' ट्रकों पर लगे 60 कंटेनरों में रात बिताएंगे. इन ट्रकों को रोजाना एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाएगा.

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान इन 60 कंटेनरों में रात बिताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल गांधी भी रहेंगे साथ

कंटेनर को लेकर जयराम रमेश ने बताया कि इनके अंदर कोई टीवी नहीं लगा है और सिर्फ एक पंखा है. उन्होंने कहा, "हम कल से कंटेनरों में रह रहे हैं. 60 कंटेनर हैं जिनमें लगभग 230 लोग रहते हैं. हर दिन कंटेनर नई जगह पर चले जाएंगे. कुछ कंटेनर में एक बेड, कुछ में दो बेड, कुछ में चार बेड और कुछ में 12 बेड लगाए गए हैं."

क्या कंटेनरों में एसी भी हैं?

पार्टी महासचिव ने बताया कि राहुल गांधी भी बुधवार रात से कंटेनर में ही रह रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन पैनल के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने कहा कि कंटेनर रेलवे स्लीपर डिब्बों की तरह हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या कंटेनरों में एयर कंडीशनर हैं, सिंह ने कहा कि ऐसे मौसम में एसी का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कंटेनरों का वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में आप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कंटेनर के पास आराम करते हुए देख सकते हैं. कैप्शन में लिखा है- "विश्राम है, विराम नहीं! ये है हमारे यात्रियों का रैन बसेरा जो शिविर में बैठ कर भी सुबह की राह देख रहे हैं. जज़्बा है, फिर उठ चलने का, भारत जोड़ने का."

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: नाबालिग दलित रेप पीड़िता के साथ थाने में पुलिसवालों की बेशर्मी, बेल्ट और लात से की पिटाई, तीन सस्पेंड

ये भी पढ़ें- UNDP Report: संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में इन पड़ोसी देशों से पीछे है भारत, मिला 132वां रैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Meeting LIVE: 'चुनाव में धांधली और SIR से BJP को फायदा', INDIA ब्लॉक की बैठक में भारी मन से बोलीं ममता बनर्जी
LIVE: 'चुनाव में धांधली और SIR से BJP को फायदा', INDIA ब्लॉक की बैठक में भारी मन से बोलीं ममता बनर्जी
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं हुए केजरीवाल और स्टालिन तो कांग्रेस बोली- 'वो कमजोर...'
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं हुए केजरीवाल और स्टालिन तो कांग्रेस बोली- 'वो कमजोर...'
Bengal Politics: TMC में कलह! राज्यसभा के 13 में सिर्फ 4 सांसद ही ममता बनर्जी के साथ, जानें कौन-कौन वफादार?
TMC में कलह! राज्यसभा के 13 में सिर्फ 4 सांसद ही ममता बनर्जी के साथ, जानें कौन-कौन वफादार?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
Israel Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
बरसात में AC चलाने का सीक्रेट तरीका! इस मोड को ON करते ही मिलेगा डबल फायदा
बरसात में AC चलाने का सीक्रेट तरीका! इस मोड को ON करते ही मिलेगा डबल फायदा
Embed widget