एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ेंगे फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, अगले महीने कश्मीर पहुंचेगी यात्रा

Congress: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ सकती हैं.

Opposition Leaders Will Join Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अगले महीने जम्मू-कश्मीर पहुंच जाएगी. प्रदेश में यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार (26 दिसंबर) को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करके यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था पर चर्चा की. उपराज्यपाल की ओर से यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है. 

कश्मीर में यात्रा से विपक्षी दलों के नेता भी जुड़ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के सभी नेताओं को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. भारत जोड़ो यात्रा से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और सीपीएम नेता एमवाई तारिगामी जुड़ सकते हैं. 

कश्मीर में यात्रा से जुड़ेंगे फारुख-महबूबा!

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के हवाले से एएनआई न्यूज एजेंसी ने ये जानकारी दी है. एएनआई से केसी वेणुगोपाल ने कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और सीपीएम नेता एमवाई तारिगामी भी यात्रा में शामिल होंगे." 

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात

इससे पहले कांग्रेसी नेताओं ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की. 26 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर की पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और पार्टी नेता विकार रसूल वानी के साथ गुलाम अहमद मीर उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे. कांग्रेसी नेताओं ने एलजी सिन्हा से यात्रा के लिए प्रशासन का सहयोग मांगा. केसी वेणुगोपाल ने एक ट्वीट करके उपराज्यपाल से मुलाकात की जानकारी दी थी. 

कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा करीब तीन हजार किलोमीटर चलकर 24 दिसंबर यानी बीते शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंची. इस यात्रा ने 107 दिन में लगभग 3 हजार किमी का सफर पूरा कर लिया है और शनिवार यानी 108वें दिन दिल्ली में एंट्री कर ली. भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से रवाना हुई थी और अब तक यह 9 राज्यों से होकर गुजर चुकी है. तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी का काफिला जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक जाने वाला है, जिसके लिए उन्हें अभी 500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर और तय करना है.

ये भी पढ़ें-'रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मुकदमा चलाना जरूरी, जेल उसके लिए सही जगह...', मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget