एक्सप्लोरर

'रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मुकदमा चलाना जरूरी, जेल उसके लिए सही जगह...', मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी

Robert Vadra: पिछले हफ्ते गुरुवार ( 22 दिसंबर) को राजस्थान हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया.

Subramanian Swamy Attacks On Rober Vadra: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandi) के दामाद और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को आड़े हाथों लिया है. स्वामी ने रॉबर्ट वाड्रा पर हमला करते हुए कहा कि उसके लिए जेल ही सही जगह है. वाड्रा के खिलाफ मुकदमा चलाना जरूरी है. दरअसल, राजस्थान हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी. सुब्रमण्यम स्वामी ने इसे लेकर ही वाड्रा पर हमला बोला है. 

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, "वाड्रा पर मुकदमा चलाना जरूरी है. उसके लिए जेल ही सही जगह है. 2011 में जब मैं समर टर्म टीचिंग के लिए हार्वर्ड गया था, वाड्रा के गुंडे एक उपद्रवी गुट को लाया और निजामुद्दीन में मेरे घर पर हमला किया. उन्होंने मेरे परिवार को आतंकित करने के लिए फूलों के गमलों और कांच की खिड़कियों को तोड़ दिया. गुंडा कायर है!"

BJP ने भी लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

सुब्रमण्यम स्वामी से पहले मंगलवार (27 दिसंबर) को बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने वाड्रा पर किसानों की जमीन हड़पने से लेकर जमीन की खरीदारी में फर्जीवाड़े तक का आरोप लगाया. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय किसानों की जमीन हड़पी गई. ये कट्टर पापियों का काम है, कट्टर बेईमान कौन है, वो देश जान गया है. राजस्थान हाईकोर्ट में रॉबर्ट्र वाड्रा की पोल खुल गई है, क्योंकि किसानों की जमीन के फर्जी अलॉटमेंट कांग्रेस के समय हुए थे."

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बड़ी

दरअसल, ये पूरा मामला राजस्थान के बीकानेर में जमीन की खरीद से जुड़ा है. रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है. पिछले हफ्ते गुरुवार (22 दिसंबर) को राजस्थान हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर दो सप्ताह की रोक भी लगा दी है.

इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. बीकानेर के कोलायत में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी कंपनी के साझेदारों के खिलाफ जांच कर रहा है. सिंगल बेंच में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के अलावा महेश नागर ने ED की जांच को चुनौती दी थी. 

इसे भी पढ़ेंः- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे RLD चीफ जयंत चौधरी, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget