एक्सप्लोरर

असम में बढ़ा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, लोगों ने लगाए 'राहुल गांधी गो बैक' के नारे, पहले रुकवा दी थी बस

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के नागांव में लोगों की भीड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले भीड़ ने उनकी बस को भी रोक लिया था.

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान रविवार (21 जनवरी) को असम के नागांव क्षेत्र के अंबागन इलाके में एक भीड़ ने घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया. भीड़ में मौजूद लोगों के हाथों में पोस्टर थे, जिनपर राहुल गांधी 'गोबैक' और अन्याय यात्रा लिखा था. यह घटना रविवार को शाम के समय हुई.

इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में देखा जा सकता है सुरक्षाकर्मी राहुल गांधी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर ले जा रहे हैं. वीडियो में भीड़ को नारेबाजी करते भी सुना जा सकता है.

इससे पहले रोकनी पड़ी थी बस
इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की बस को भीड़ ने रोक लिया था. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की बस से उतरकर बीजेपी के झंडे लिए लोगों की भीड़ की ओर बढ़ते देखा जा सकता है. हालांकि, जैसे ही कांग्रेस सांसद बस से उतरे उन्हें सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता वापस बस के अंदर ले गए.

भीड़ ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कुछ लोग सड़कों पर हाथों में बीजेपी का झंडा लिए खड़े नजर आ रहे हैं. जैसे ही राहुल गांधी उन लोगों के पास पहुंचे तभी वहां खड़े लोगों ने जय श्रीराम और मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए.  

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप
वहीं,  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान असम के जुमुगुरीहाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर हमला किया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कथित हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए जयराम रमेश ने दावा किया कि उन्होंने अपना संयम बनाए रखा.

हिमंत बस्वा सरमा ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, इस संबंध में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, " रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर राम भक्तों को जय श्री राम का नारा लगाने का पूरा अधिकार है. राहुल गांधी को अपना आपा नहीं खोना चाहिए और उन्हें जय श्रीराम के नारे से एलर्जी नहीं होनी चाहिए.  इस तरह से हिंसा मत भड़काओ और न ही जनता को धमकाओ."

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: कब अयोध्या पहुंचेंगे रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान, रामनगरी में बिताएंगे कितना समय, जानें पीएम मोदी का शेड्यूल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget