एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: कब अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, रामनगरी में बिताएंगे कितना समय, जानें शेड्यूल

Ram Mandir Opening Ceremony: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. उससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

PM Modi Schedule For Ayodhya: अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने वाला है. राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं साथ ही वो इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान भी हैं. जब प्रोग्राम में सिर्फ एक दिन का समय बचा है, तब पीएम मोदी के अयोध्या पहुंचने का शेड्यूल जारी हो गया है.

सोमवार की सुबह 10.25 पर पीएम मोदी का प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेगा. इसके 20 मिनट बाद यानि 10.45 पर वो अयोध्या के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी का श्री राम जन्मभूमि पर 10 बजकर 55 मिनट पर आगमन होगा. इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा.

इस समय पर लेंगे प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा

अपने रिजर्व कार्यक्रम से फारिक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट यानि लगभग 50 मिनट तक वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. इससे बाद वो पूजा स्थल से निकलेंगे और दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां पर वो दोपहर 2 बजे तक रहेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट के बाद पीएम मोदी कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे.

इसके बाद वो 2 बजकर 25 मिनट पर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे, फिर 2 बजकर 40 मिनट पर हेलीपैड से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 3 बजकर 5 मिनट पर वो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इस तरह से पीएम मोदी करीब पौने पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे.  

जनसभा को भी करेंगे संबोधित

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. राम मंदिर के सामने केंद्रीय शिखर और दो अन्य शिखरों के साथ-साथ खुले मंच पर कुर्सियां लगाई जाएंगी. इस जनसभा के लिए करीब करीब 6 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी.  

रामलला को गर्भगृह में किया जा चुका है स्थापित

इससे पहले 18 जनवरी को रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जा चुका है. 22 जनवरी के दिन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. विग्रह की आंखों की पट्टी हटाई जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा. राम मंदिर में भगवान राम को बाल रूप में स्थापित किया गया है.

ये भी पढ़ें: जहां भगवान राम ने ली थी रावण को हराने की शपथ, प्राण प्रतिष्ठा से पहले उसी जगह पहुंचे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget