एक्सप्लोरर

भाखड़ा डैम की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम, जानें क्यों की गई CISF की तैनाती?

Bhakra Beas Management Board: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में बीबीएमबी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी.

Bhakra Beas Management Board: भांखड़ा बांध के पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब आमने-सामने आ गए हैं. विवाद बढ़ने के बाद पंजाब सरकार ने बांध पर पुलिस फोर्स लगा दी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. भाखड़ा डैम की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी किए हैं. जिसके मुताबिक, अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भाखड़ा डैम की सुरक्षा संभालेगी.

गृह मंत्रालय के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ के 296 पदों को मंजूरी दी थी. भाखड़ा डैम की सुरक्षा के लिए 8 करोड़ 59 लाख की राशि केंद्र ने आवंटित की गई है. 

बीबीएमबी के अध्यक्ष को बना लिया था बंधक  

भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ के जवानों के रहने, संचार, आने-जाने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सहूलियतें करने के भी निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा पंजाब पानी विवाद के दौरान पंजाब सरकार ने डैम पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी. बीबीएमबी के अध्यक्ष जब पानी रिलीज करने गए थे तो उन्हें बंधक बना लिया गया था.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले को लेकर कहा कि राज्य सरकार आगामी शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में बीबीएमबी के मुद्दे को उठाएगी. विजय रैली को संबोधित करते हुए पंजाब सीएम ने कहा कि चूंकि जल स्तर लगातार बदल रहा है, इसलिए जल समझौते की हर 25 साल में समीक्षा की जानी चाहिए.  

'बीबीएमबी पंजाब का करोड़ों रुपये बकाया' 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जिसने देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पानी और उपजाऊ मिट्टी जैसे अपने एकमात्र उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का पहले ही पूरा उपयोग किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही बीबीएमबी है जिसने पंजाब के अस्तित्व के लिए जरूरी परियोजनाओं को लेकर पंजाब से 32 करोड़ रुपये लिए थे और ये राशि राज्य को वापस नहीं दी गई. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पर बीबीएमबी का लगभग 150 करोड़ रुपये का बकाया है.

ये भी पढ़ें:

जासूसी कांड के बाद भारत का एक और एक्शन, दानिश के बाद PAK उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget