एक्सप्लोरर

RSS प्रमुख भागवत ने कांग्रेस की तारीफ कर चौंकाया, कहा- आजादी में बड़ा योगदान

आज भी विज्ञान भवन में संघ का कार्यक्रम जारी रहेगा, आज की थीम हिन्दू और हिंदूत्व है. आरएसएस के मुताबिक विभिन्न मुद्दों पर संघ के दृष्टिकोण को बताने और उसके कामकाज एवं विचारधारा के बारे में गलत धारणाओं को मिटाने के लिए यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है.

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में संघ के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की तारीफ कर सबको चौंका दिया. भविष्य का भारत नाम से आरएसएस के कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है. इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। पहले दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वो तिरंगे का सम्मान करते हैं लेकिन उनका गुरु भगवा ध्वज है. भागवत ने कहा कि आरएसएस का इरादा देश में दबदबे का नहीं है.

तिरंगे का सम्मान लेकिन भगवा हमारा गुरू भागवत ने कहा, ''संघ हमेशा तिरंगे का सम्मान करता है, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हर निशानियों से प्रत्येक स्वयंसेवक दिल से जुड़ा है लेकिन भगवा ध्वज को हम अपना गुरु मानते हैं. हर साल इसी ध्वज के सामने हमलोग गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित करते हैं.'' उन्होंने ये भी कहा कि हम इस देश में संघ के दबदबे की मंशा नहीं रखते.

कांग्रेस की तारीफ कर सबको चौकाया कांग्रेस की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि कांग्रेस आजादी की लड़ाई में लोगों को जागरुक करने के लिए बनी थी लेकिन आज हालात कुछ और हैं. भागवत ने कहा कि कांग्रेस के रूप में देश की स्वतंत्रता के लिये सारे देश में एक आंदोलन खड़ा हुआ, जिसमें अनेक सर्वस्वत्यागी महापुरूषों की प्रेरणा आज भी लोगों के जीवन को प्रेरित करती है.

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का जमावड़ा लगा RSS के सम्मेलन में बॉलीवुड का जमावड़ा है, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रवि किशन, मधुर भंडारकर, मनीषा कोइराला और अन्नू कपूर जैसी हस्तिया भी दिल्ली पहुंची हैं। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया था कि विभिन्न मुद्दों पर संघ के दृष्टिकोण को बताने और उसके कामकाज और विचारधारा के बारे में गलत धारणाओं को मिटाने के लिए यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है. इसलिए यह महसूस किया गया कि इसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित करना चाहिए. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी बुलाए जाने की चर्चा थी जिसे बाद में कांग्रेस ने खारिज कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget