एक्सप्लोरर

मुंबई में उद्योगपतियों के साथ नाश्ता करेंगे नेतन्याहू, 26/11 हमले में मारे गये लोगों को देंगे श्रद्धांजलि

भारत यात्रा पर पहुंचे नेतन्याहू का सुबह का नाश्ता उद्योगजगत के चुनींदा प्रमुख उद्योगपतियों के साथ होगा. इनमें महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा समूह के आनंद महिन्द्रा, पिरामल उद्योग समूह के अजय पिरामल, गोदरेज समूह के आदि गोरदेज और आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर के उपस्थित रहने की संभावना है.

मुंबई: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मुंबई दौरा काफी व्यस्त रहने की उम्मीद है. इस दौरान वह उद्योगपतियों के साथ नाश्ता करेंगे, उसके बाद 26/11 के आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके साथ ही वे दूसरे कार्यक्रमों के साथ ही बालीवुड के एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

भारत यात्रा पर पहुंचे नेतन्याहू का सुबह का नाश्ता उद्योगजगत के चुनींदा प्रमुख उद्योगपतियों के साथ होगा. इनमें महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा समूह के आनंद महिन्द्रा, पिरामल उद्योग समूह के अजय पिरामल, गोदरेज समूह के आदि गोरदेज और आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर के उपस्थित रहने की संभावना है. इसके बाद नेतन्याहू दक्षिण मुंबई में भारत- इजरायल सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में महाराष्टू के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस भी उपस्थित होंगे.

नेतन्याहू और मुख्यमंत्री फडणवीस के बीच अलग से बैठक भी होगी जिसके बाद फडणवीस की तरफ से नेतन्याहू और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के लिये दोपहर का भोजन रखा गया है. इस कार्यक्रम के बाद नेतन्याहू मुंबई में 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने जायेंगे. इसके बाद नेतन्याहू नरीमन हाउस जायेंगे जहां वह 11 साल के मोशे हॉजबर्ग से मिलेंगे. मोशे के पिता रबी गेवरिल हॉजबर्ग और माता रिवका नरीमन हाउस पर 2008 में हुये आतंकवादी हमले में मारे गये थे.

मोशे कल ही मुंबई पहुंचे हैं. मोशे उस स्थान पर नौ साल बाद लौटे हैं जहां उनका बचपन बीता था. नेतन्याहू इसके बाद ताज होटल में यहूदी समुदाय के 25 से 30 लोगों से मुलाकात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget