एक्सप्लोरर

बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में जातीय भेदभाव का आरोप, 10 दलित प्रोफेसरों ने प्रशासनिक पदों से दिया इस्तीफा

Bengaluru University: बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों ने कुलाधिपति को एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के शिक्षकों के साथ योजनाबद्ध तरीके से भेदभाव किया जा रहा है.

बेंगलुरु यूनिवर्सिटी के 10 दलित प्रोफेसरों ने विश्वविद्यालय में जातीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. इन प्रोफेसरों ने कुलाधिपति को एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के शिक्षकों के साथ योजनाबद्ध तरीके से भेदभाव किया जा रहा है, विशेषकर प्रशासनिक और सांविधिक पदों पर नियुक्तियों के मामले में ऐसा हो रहा है.

पत्र में प्रोफेसरों ने बताया अपना दर्द

अपने पत्र में प्रोफेसरों ने लिखा, 'बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में बीते कुछ सालों से हम दलित शिक्षक न केवल अकादमिक दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं, ताकि विश्वविद्यालय के समग्र विकास में योगदान दे सकें और प्रशासन का बोझ कम हो, लेकिन हाल ही में देखा गया है कि विश्वविद्यालय दलित वर्ग के बहुसंख्यक शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपना रहा है, खासकर स्थायी पदों की नियुक्तियों में ऐसा किया जा रहा है.'

प्रोफेसरों ने लिखा, 'इसके अलावा हमें जो अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, वे केवल ‘देखरेख’ तक सीमित कर दी गई हैं. साथ ही, पहले की तरह हमारे खातों में जो EL की राशि डाली जाती थी, उसे भी रोका गया है. हमने पहले भी इस संबंध में प्रशासन से कई बार अनुरोध किया, लेकिन हमारी बात को नजरअंदाज किया गया.'

मांग पूरा ना करने पर जारी रहेगा आंदोलन

उन्होंने आगे लिखा, 'यदि हमारी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो इसे हमारी निम्नलिखित पदों से औपचारिक इस्तीफे के रूप में माना जाए.' इस्तीफा देने वाले प्रोफेसरों ने यह भी संकेत दिया कि अगर मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें:- क्या ट्रंप के इशारे पर बिलावल ने बोला झूठ? तालिबान का बयान- अफगानिस्तान में नहीं है मसूद अजहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget