एक्सप्लोरर

'गाड़ी धीरे चलाओ...', अंग्रेजी में समझा रही महिला, कन्नड़ बोल रहे रेपिडो ड्राइवर ने जड़ दिया थप्पड़, घटिया हरकत का Video Viral

Bengaluru Rapido Driver Viral Video: लापरवाही से गाड़ी चलाने पर सवाल उठाया तो बेंगलुरु में एक रैपिडो ड्राइवर ने जयनगर में एक महिला को थप्पड़ मार दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

Bengaluru Rapido Driver Slaps Woman Viral Video: बेंगलुरु के जयनगर में एक फुटवियर शोरूम के पास एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर (Rapido Bike Taxi Driver) द्वारा एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब महिला ने ड्राइवर से लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर सवाल किया. इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई.

पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला शुरुआत में शिकायत दर्ज कराने में झिझक रही थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने पर मामले की एनसीआर (Non-Cognizable Report) दर्ज कर ली गई. पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला अंग्रेजी में बात कर रही है, जबकि राइडर कन्नड़ में जवाब दे रहा है. भाषा की इस असहमति ने भी बहस को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं. मामला जयनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है और फिलहाल जांच जारी है.

2024 में भी सामने आया था ऐसा मामला

ऐसा ही एक मामले सितंबर 2024 में सामने आया था, जब बेंगलुरु में एक महिला के साथ ओला ऑटो ड्राइवर द्वारा मारपीट और अभद्रता की घटना सामने आई थी. महिला ने जब ऐप पर की गई बुकिंग रद्द की तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसे परेशान किया और थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें गुस्साए ड्राइवर को महिला पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

कार्यालय खाली करवाए जाने की नगर निगम की कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी से बोला सुप्रीम कोर्ट- हाई कोर्ट जाएं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget