एक्सप्लोरर

Bengaluru Rain: बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश के चलते एक महिला की मौत, बच्चा लापता, सीएम सिद्धारमैया ने जताया दुख

Bengaluru Heavy Rainfall: बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें एक कार फंस गई. इस कार में सवार महिला की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा लापता है.

Bengaluru Heavy Rain: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश के चलते एक महिला की मौत हो गई जबकि एक छोटा बच्चा लापता हो गया. शहर में लगभग 2 घंटे से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते अंडरपास में पानी भर गया. इसी में एक कार पानी में डूब गई. इस कार में 6 लोग सवार थे. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे का एलान भी किया है.

उन्होंने अस्पताल का दौरा किया और कहा, “परिवार के प्रति संवेदना है और भानु रेखा के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी." इसी के साथ उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के लिए मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया है.

इधर, कार डूबने के बाद परिवार के सदस्य मदद के लिए चिल्लाने लगे. इसके बाद आसपास के लोगों ने मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद कार में सवार एक महिला की मौत हो गई. इस महिला की पहचान भानु रेखा के रूप में हुई है. वहीं, एक छोटा बच्चा भी लापता हो गया. सूत्रों के मुताबिक, कार में सवार 6 लोग हैदराबाद से बेंगलुरु आए थे लेकिन रविवार (21 मई) की दोपहर भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से यहीं फंस गए.

साड़ियों और रस्सियों के सहारे निकाला गया

अंडरपास में पानी के स्तर को महसूस किए बिना, कार चालक ने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन बीच में ही कार लगभग जलमग्न हो गई. आनन-फानन में गाड़ी में बैठे लोग खुद को बचाने के लिए बाहर निकले. बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने लगा. जैसे ही परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए शोर मचाया, आस-पास के लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए. लोगों ने साड़ियों और रस्सियों की मदद से उन्हें वहां से निकालने का प्रयास किया.

सूत्रों ने कहा कि फंसे हुए लोगों ने निकलने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे. उनमें से दो को आपातकालीन सेवा कर्मियों ने खींचकर बाहर निकाला, जबकि अन्य को सीढ़ी का इस्तेमाल करके बाहर लाया गया. भानु रेखा बेंगलुरु में इंफोसिस कंपनी में काम करती थीं.

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने बाइक पर ही शुरू कर दिया ऑफिस का काम, लोग बोले- 'खुद के लिए भी टाइम निकालो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget