एक्सप्लोरर

Bengaluru: बेंगलुरू में बेकरी मालिक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Bengaluru News: घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई. फिर 8 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Attack On Bakery Owner: बेंगलुरु में हाल ही में एक बेकरी मालिक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडियो पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस ने अब हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने और लूट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. घटना से जुड़े वायरल वीडियो में कुछ लड़के बेकरी में काम कर रहे दो लड़कों पर हमला करते दिख रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी. अब इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 

पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात

ये वीडियो को बेंगलुरु के मुन्नेकोल्लाल इलाके में हुई थी. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. ये हिंसा पूर्व नियोजित थी. जानकारी के मुताबिक दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले लोगों ने मारपीट से पहले चाय और सिगरेट का ऑर्डर दिया. बिल भरने के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद यह घटना हुई. दुकानदार ने यह भी दावा किया कि उसके पैसे, एक सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी आरोपियों ने लूट ली है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और वीडियो में दिख रहे 8 लोगों में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार (10 दिसंबर) को पुलिस ने एक ट्वीट करके ये जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पुलिस ने बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकि आरोपियों को पकड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं. 

केपी अग्रहारा इलाके में युवक की हत्या

वहीं शनिवार (10 दिसंबर) को केपी अग्रहारा इलाके में भी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना का भी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 6 लोगों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपियों ने ईंट से मृतक के चेहरे को बुरी तरह से खराब कर दिया है. हमलावरों में एक महिला भी शामिल है. वीडियो में दिख रहा है कि हमले से पहले युवक के साथ आरोपियों की थोड़ी देर तक बहस हुई. जिसके बाद एक महिला ने ईंट उठा ली, जबकि अन्य उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. महिला ने करीब 20 बार उसके सिर चेहरे और शरीर अन्य हिस्सों पर वार किया.

ये भी पढ़ें-जम्मू कश्मीर में गिराया गया जैश के आतंकी कमांडर का घर, पाकिस्तान से चलाता है सिंडिकेट, पुलवामा हमले में भी था शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget