एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में गिराया गया जैश के आतंकी कमांडर का घर, पाकिस्तान से चलाता है सिंडिकेट, पुलवामा हमले में भी था शामिल

Ashiq Nengroo जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर है जिसकी पुलिस को तलाश है. वह पुलवामा (Pulwama Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर 2019 में हुए हमले के मामले का आरोपी था.

Jaish-e-Mohammed Ashiq Nengroo: आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर आशिक नेंगरू के घर को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा जिले के अधिकारियों ने शनिवार को गिरा दिया. अधिकारियों ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने दावा किया कि आतंकी का दो मंजिला घर राजपुरा के न्यू कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बना हुआ था. पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने इस घर को ध्वस्त कर दिया.

आशिक नेंगरू जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर है जिसकी पुलिस को तलाश है. वह पुलवामा (Pulwama Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर 2019 में हुए हमले के मामले का आरोपी था. इस हमले में 40 जवानों की मौत हो गई थी. इस साल अप्रैल में केंद्र सरकार ने गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत नेंगरू को "आतंकवादी" करार दिया था.

पाकिस्तान से चला रहा आतंकवादी सिंडिकेट...

एक अधिसूचना में केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने कहा कि नेंगरू जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ में शामिल रहा है और केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी जिम्मेदार है. मंत्रालय ने कहा कि वह एक आतंकवादी सिंडिकेट (Terrorist Syndicate) चला रहा है और वह पाकिस्तान से रिमोट कंट्रोल के जरिए जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने के खतरनाक अभियान में लगा हुआ है. इस बीच, आतंकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फोर्स ने उसके घर को गिराए जाने का विरोध किया है.

जेल में बंद है नेंगरू का भाई रियाज़

बता दें कि नेंगरू का भाई रियाज़ अहमद (Riyaz Ahmed) 2018 में एक ट्रक में कथित रूप से आतंकवादियों को ले जाने के आरोप में जेल में है. बाद में इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसका एक और भाई 2013 में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया था.

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, साउथ में बारिश का दौर जारी, जानें देशभर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget