एक्सप्लोरर

Bengaluru Man Throws Money: फ्लाईओवर से नोट फेंकने वाले शख्स ने कहा- कारण बाद में बताऊंगा, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Bengaluru Man Throws Money News: बेंगलुरु में एक भीड़भाड़ वाली जगह पर फ्लाईओवर से रुपये फेंकने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. शख्स का बयान भी सामने आया.

Bengaluru Man Throws Money Viral Video and Police Action: कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार (24 जनवरी) को एक फ्लाईओवर से नोट (रुपये) फेंकने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. शख्स ने कहा है कि वह नोट फेंकने का कारण बाद में बताएगा. उसने वजह बताने के लिए समय मांगा है. पुलिस ने शख्स के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव के आरोप में मामला दर्ज किया है. 

तीस वर्षीय शख्स की पहचान एक इवेंट फर्म चलाने वाले अरुण के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि शख्स ने पब्लिसिटी के लिए फ्लाईओवर से नोट फेंके थे. 

नोट लपकने के लिए जमा हो गई थी भीड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण ने मंगलवार की सुबह बेंगलुरु के एक प्रमुख थोक बाजार (केआर मार्केट) से लगे फ्लाईओवर के ऊपर से करेंसी नोट फेंके, ऐसा करते हुए उसने वीडियो बनवाए और बाद में सोशल मीडिया पर उन्हें शेयर किया. वहीं, नोट लपकने के लिए नीचे लोगों का हुजूम लगा गया, जिसकी वजह से सड़क पर जाम लगा और यातायात प्रभावित हुआ. 

पुलिस के मुताबिक, शख्स वीडियो में खुद को इवेंट मैनेजर के रूप में स्थापित करता हुआ दिखा, जो पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण एक बाइक से फ्लाईओवर पर आया और झोले से 10 रुपये के नोटों के बंडल निकालकर उन्हें नीचे फेंक दिया. 

पुलिस उपायुक्त लक्ष्मण निम्बार्गी ने दी ये जानकारी

बेंगलुरु पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (DCP) लक्ष्मण निम्बार्गी ने मीडिया से कहा, ''जैसा कि वह एक एंकर और इवेंट मैनेजर है, पूछताछ के दौरान हमने पाया कि उसने प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए यह किया. वह अपने दोस्त सतीश के साथ इस सुबह फ्लाईओवर पर पहुंचा था और रुपये फेंके थे. भीड़भाड़ वाली जगह होने के कारण उसने इस स्थान को चुना. उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप पर वीडियो भी शेयर किए.'' 

डीसीपी ने अपने हैंडल से भी वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि इन दो घटनाओं को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. सिटी मार्केट पुलिस थाने और कॉटनपेट पुलिस थाने ने कानून के तहत उचित कार्रवाई की है.

नोट फेंकने वाले शख्स ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसके पास ऐसा करने की वजह थी लेकिन कारण बाद में बताएगा. सार्वजनिक उपद्रव के आरोप का सामना करने वाले अरुण ने कहा, ''ट्रैफिक जाम के लिए मैं माफी चाहता हूं लेकिन मेरे इरादे सही हैं. मुझे कुछ समय दीजिए.. मैं बताऊंगा कि मैंने ऐसा क्यों किया.''

जिन धाराओं में दर्ज हुआ मामला उनमें अधिकतम जुर्माना 200 रुपये

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर सिटी मार्केट पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अरुण के खिलाफ कार्रवाई की. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 283 (सार्वजनिक मार्ग या नेविगेशन की रेखा में खतरा या बाधा पैदा करना) और 290 (सार्वजनिक उपद्रव करना) के तहत मामला दर्ज किया गया. इसी के साथ कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 92(D) (कुछ सड़क अपराध और उपद्रव) भी दर्ज मामले में जोड़ी गई. बता दें कि पहले दो प्रावधानों में सजा के तौर पर 200 रुपये का जुर्माना भरना होता है और तीसरे प्रावधान में अधिकतम 100 रुपये जुर्माना लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें- JNU में पीएम मोदी पर बनी BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, हुई पत्थरबाजी, बिजली और इंटरनेट भी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget