एक्सप्लोरर

धुलागढ़ के दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई और प्रभावितों को मुआवजा दे रही है बंगाल सरकार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने हावड़ा जिले के धुलागढ़ में हुए दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और प्रभावितों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है. राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार धुलागढ़ में इस महीने की शुरूआत में हुई हिंसा के प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने का काम पहले ही शुरू कर चुकी है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया, ‘‘धुलागढ़ के प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा. हमने दंगों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों को फिर से बनाने का फैसला भी किया है.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या दंगों में शामिल लोगों पर मामला दर्ज किया गया, इस पर अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने मामले में पहले ही कड़ी कार्रवाई की है और गिरफ्तारियां हुई हैं... कानून अपना काम करेगा.’’ जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि लोग अपने घरों में लौटने को लेकर थोड़े संशय में हैं और इसलिए उन्हें राज्य सचिवालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर बेघर रहना पड़ रहा है. इससे पहले, कांग्रेस, माकपा और बीजेपी के प्रतिनिधिमंडलों को धुलागढ़ के प्रभावित इलाके में जाने से रोक दिया गया था.

इस बीच, राज्य के गृह विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि धुलागढ़ में दंगे के मद्देनजर हावड़ा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सब्यसाची रमण मिश्रा का तबादला कर दिया गया है. इस पद पर उनकी नियुक्ति के 15 दिन भी नहीं हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget