एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: तृणमूल कांग्रेस कल कर सकती है अपना घोषणापत्र जारी

पार्टी पहले गुरुवार को घोषणापत्र जारी करने वाली थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने के चलते पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया था. अस्पताल से छुट्टी के बाद ममता बनर्जी फिर चुनाव प्रचार की तैयारी में हैं.

बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कल अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है. सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर पर हालांकि अभी तक तृणमूल ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. तृणमूल पहले गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी करने वाली थी, लेकिन पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुधवार की शाम नंदीग्राम में घायल होने के बाद पार्टी ने इसे आगे के लिए टाल दिया था. जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी कल इस घोषणा पत्र को जारी कर सकती हैं.

SSKM अस्पताल से मिली छुट्टी 

गौरतलब है कि, ममता बनर्जी को बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घायल होने के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. हालांकि सीएम ममता अगले दो-तीन डॉक्टर की निगरानी में रहेंगी. SSKM अस्पताल ने कहा, ''उन्हें 48 घण्टे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहने को कहा गया था लेकिन वो बार बार डिस्चार्ज करने का आग्रह कर रही थीं. उन्हें कुछ निर्देश दिए गए हैं, उनको मानते हुए वो थोड़ा बहुत मूवमेंट कर सकती हैं. दीदी को व्हील चेयर का इस्तेमाल करना होगा.''

जल्द चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी ममता बनर्जी 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अस्पताल के बिस्तर से जारी वीडियो संदेश में कहा था कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करेंगी. साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. मुख्यमंत्री 14 मार्च बांकुड़ा में और 15 मार्च को झारग्राम का दौरा कर सकती हैं. इसके बाद सीएम 17 मार्च को पूर्वी मिदनापुर के एगरा, पटाशपुर और तंलुक में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकती हैं.

ममता ने लगाया था हमले का आरोप 

इस से पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि, नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया साथ ही कार के दरवाजे को जोर-जोर से पीटा जिससे वह जख्मी हो गईं. डॉक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई थी. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने के संबंध में चुनाव आयोग को शुक्रवार को एक रिपोर्ट सौंपी है. बंगाल सरकार द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट में 'चार-पांच लोगों' के हमले का जिक्र नहीं किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर भारी भीड़ की मौजूदगी का हवाला दिया गया है.

यह भी पढ़ें 

Mamata Banerjee Attack: बंगाल सरकार ने EC को सौंपी रिपोर्ट- ममता बनर्जी पर किसी तरह के हमले का जिक्र नहीं

आज नंदीग्राम में किसान पंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत, ममता बनर्जी को कर सकते हैं सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा
कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा
'फोन मत करो...', घर वालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', पिता से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके?
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget