एक्सप्लोरर

31 मार्च से पहले करा लें Pan Card को Aadhar Card से लिंक वरना लेट फीस भरने के लिए रहें तैयार

यदि आपने 31 मार्च से पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया तो 1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा. इतना ही नहीं तय डेडलाइन के भीतर पैन-आधार लिंकिंग न कराने पर 1 हजार रुपये तक की लेट फीस भी भरनी पड़ सकती है. गौरतलब है कि भारत सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है.

भारत सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना बेहद जरूरी कर दिया है. गौरतलब है कि सरकार द्वारा पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए कई बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है. फिलहाल 31 मार्च डेडलाइन है. अगर इस तारीख तक आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया तो 1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा.  इतना ही नहीं आयकर कानून के तहत यदि तय समय सीमा के भीतर आधार के साथ पैन कार्ड को लिंक नहीं कराया गया तो अब भारी पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है.

 पैन-आधार लिंकिंग न कराने पर लगेगा जुर्माना

मंगलवार को लोकसभा द्वारा पारित वित्त विधेयक, 2021 में, सरकार ने एक संशोधन पेश किया है जिसके अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति ने आधार के साथ पैन को लिंक नहीं कराया तो उसे  1 हजार रुपये तक लेट फीस भरनी पड़ सकती है.

कई सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भी ऐलान किया है कि सभी भारतीय नागरिकों को उक्त समय अवधि से पहले अपना पैन और आधार कार्ड लिंक कराना होगा. ऐसा करने में विफल होने पर नागरिक वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पैन कार्ड का उपयोग करने में सक्षम नहीं होंगे. साथ ही बैंक खाता खोलना या सरकारी पेंशन, छात्रवृत्ति, एलपीजी सब्सिडी आदि का लाभ भी उन लोगों को नहीं मिल पाएगा.

ऑनलाइन कैसे करें पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक ?

1-अगर आप ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं तो आपको www.incometaxindiaefiling.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आयकर विभाग के पोर्टल में आपको लेफ्ट साइड में आधार लिंक का ऑपशन मिलेगा. अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए उस ऑपशन पर क्लिक करें.

2- इसके बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा, जहां आपको अपना पैन नंबर और आधार नंबर डालना होगा. आधार कार्ड पर लिखा हुआ अपना नाम भरें और साथ ही फॉर्म में मांगी गई कुछ ज़रूरी चीज़ों को भी भरें. जन्मतिथि समेत अन्य ज़रूरी जानकारी देने के बाद ओके बटन पर क्लिक करें.

3- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी मैसेज आएगा. आप वो ओटीपी नंबर उस बॉक्स में भरे दें, जो आपकी स्क्रीन पर दिख रहा होगा. ओटीपी डालने के बाद आप लिंक आधार ऑपशन पर क्लिक करें. इस तरह आप आसानी से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें एंटीलिया मामला: एनआईए ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के खिलाफ UAPA के तहत भी लगाई धाराएं दिल्लीः पुलिस और क्रिमिनल्स के बीच मुठभेड़, दो ईनामी बदमाश घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget